फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Officers should work with full responsibility: Governor

पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें अधिकारी ः राज्यपाल

Thu, 29 Jul 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Officers should work with full responsibility: Governor
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी जिम्मेवारी व जवाबदेही के साथ कार्य करें।
विज्ञापन

दत्तात्रेय बुधवार को यहां राजभवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक शिष्टाचार मुलाकात के दौरान बातचीत कर रहे थे। इन अधिकारियों में मुख्य सूचना आयुक्त यशपाल सिंघल, हरियाणा के वित्तायुक्त संजीव कौशल, एसीएस एसएन रॉय, गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मारकंडे आहूजा सहित अन्य अनेक अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात में राज्य के विकास के कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में जानकारी प्राप्त की। गवर्नर ने कहा कि राज्य में निर्माण संबंधित कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। दत्तात्रेय ने आपदा प्रबंधन कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने शिक्षा को और अधिक रोजगारोन्मुखी बनाने पर बल देते हुए कहा कि सभी विश्वविद्यालयों में रोजगार की मांग के अनुसार पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिम्नास्टिक की वर्ल्डकप मेडलिस्ट अरुणा रेड्डी से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed