फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Of rule 3, Treasury officers sitting on the same seat for 5 to 14 years

5 से 14 साल तक एक ही सीट पर जमे बैठे खजाना अधिकारी

Tue, 14 Dec 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Of rule 3, Treasury officers sitting on the same seat for 5 to 14 years
चंडीगढ़। हरियाणा में अधिकारियों के लिए एक सीट पर रहने के लिए नियम तीन साल तक का है, लेकिन खजाना विभाग में इनका पालन नहीं हो रहा है। स्थिति ये है कि यहां 5 साल से लेकर 14 साल तक एक सीट पर अधिकारी बने हुए हैं। पूरे प्रदेश में 12 से अधिक ऐसे अधिकारी हैं।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के पास पहुंची शिकायत के अनुसार 5 जिला खजाना अधिकारी व 7 सहायक खजाना अधिकारी और मुख्यालय के संयुक्त निदेशक के नाम शामिल हैं। इनमें बावल व लाडवा में सहायक खजाना अधिकारी 14-14 साल से, यमुनानगर, बरवाला, समालखा, छछरौली और महम में सहायक खजाना अधिकारी 8-8 साल से तैनात हैं। इसी प्रकार, चंडीगढ़ खजाना आफिस में खजाना अधिकारी 6 साल से, कुरुक्षेत्र जिला खजाना अधिकारी 8 साल से, रोहतक जिले में 7 वर्ष से झज्जर और सोनीपत जिला खजाना अधिकारी 5-5 साल से एक ही सीट पर हैं। साथ ही चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में चीफ अकाउंट आफिसर व संयुक्त निदेशक अलग अलग पदों से छह साल से तैनात हैं।
विज्ञापन

चरखी दादरी में गबन के बाद भी नहीं जागा विभाग
चरखी दादरी में सितंबर में ढाई करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया था। इस मामले में पब्लिक हेल्थ में कार्यरत एक क्लर्क सुनील कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के ईपीएफ, मेडिक्लेम और बची हुई छुट्टियों की भुगतान राशि उनके खातों में न भेजकर अपने खातों में डलवा ली। इस मामले में खजाना कार्यालय की भूमिका पर भी सवाल उठे थे। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग में नियमानुसार रूटिन प्रक्रिया में तबादले होते रहते हैं। अगर कोई ऐसा केस होगा तो उस पर संज्ञान लिया जाएगा और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। - टीवीएसएन प्रसाद, एसीएस, वित्त विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed