{"_id":"6a8b0f879b5368cb790ee9eb","slug":"nri-meet-to-be-held-in-bathinda-on-august-26-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1104443-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 26 अगस्त को बठिंडा में होगी एनआरआई मिलनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 26 अगस्त को बठिंडा में होगी एनआरआई मिलनी
विज्ञापन
सात जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी होंगे शामिल : डॉ. रवजोत सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार 26 अगस्त को बठिंडा में एनआरआई मिलनी का आयोजन करेगी। इसका उद्देश्य प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने यह जानकारी दी।
इस मिलनी में प्रवासी पंजाबी अपनी शिकायतें सीधे वरिष्ठ नागरिक और पुलिस अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। बठिंडा, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और मानसा जिलों के प्रवासी पंजाबी इसमें शामिल हो सकेंगे। इससे पहले मोहाली और लुधियाना में भी दो ऐसी मिलनी आयोजित की जा चुकी हैं। उनमें कुल आठ जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों की सुनवाई हुई थी।
मंत्री ने प्रवासी पंजाबियों से इस मिलनी में शामिल होने की अपील की है। इससे उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई तेज हो सकेगी।