फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now the screws will be tightened on bribe taking police personnel through WhatsApp

Punjab: पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर मांगी रिश्वत तो तुरंत होगी कार्रवाई, सरकार ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

Sat, 10 Dec 2022 08:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 10 Dec 2022 08:00 AM IST
सार

लोगों को व्हाट्सएप शिकायत भेजने के लिए 917696181181 नंबर रहेगा। ईमेल के लिए cad.pphq@punjabpolice.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है । यह नंबर विजिलेंस ब्यूरो के नंबर से अलग रहेगा।

विज्ञापन
Now the screws will be tightened on bribe taking police personnel through WhatsApp
WhatsApp - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में किसी भी तरह की पुलिस वेरिफिकेशन या पुलिस क्लीयरेंस के नाम पर अब लोगों को दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। वहीं अगर कोई पुलिस मुलाजिम वेरिफिकेशन के लिए पैसे मांगता है तो विभाग द्वारा इस संबंधी तुरंत सुनवाई की जाएगी। लोगों की शिकायत पहल के आधार पर सुनने व रिश्वतखोर पुलिस मुलाजिम पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने एक व्हाट्सएप नंबर तय किया है। इस पर आने वाली शिकायतों को पहल के आधार पर निपटाया जाएगा। एडीजीपी कम्युनिटी अफेयर डिवीजन ने इस संबंधी आदेश पूरे राज्य में जारी किए हैं।
विज्ञापन


सूबे के 23 जिलों में पुलिस वेरिफिकेशन से लेकर अन्य कामों के लिए लोगों को थानों में जाना पड़ता है। विभाग द्वारा आवेदन संबंधी प्रक्रिया ऑनलाइन भी चलाई जा रही है, लेकिन कई एरिया में विभाग को शिकायतें मिलती रही हैं कि ऑनलाइन आवेदन वेरिफिकेशन तय समय से नहीं होती है। इसके अलावा कुछ एरिया में वेरिफिकेशन करने वाला स्टाफ लोगों की सुनवाई नहीं करता है। कुछ जगह पैसे आदि की मांग भी की जाती रही है। इस तरह के मामले सामने आने पर इस चीज पर अधिकारियों ने मंथन किया। इसके बाद वेरिफिकेशन से जुड़े काम में पारदर्शिता लाने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


लोगों को व्हाट्सएप शिकायत भेजने के लिए 917696181181 नंबर रहेगा। ईमेल के लिए cad.pphq@punjabpolice.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है । यह नंबर विजिलेंस ब्यूरो के नंबर से अलग रहेगा। इस नंबर पर आने वाली शिकायतों के लिए नोडल अफसर बैठाए गए हैं जो तुरंत इस दिशा में कार्रवाई करेंगे। विभाग की तरफ से यह आदेश सभी जिलों में भेज दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांझ केंद्रों से मिलती हैं वेरिफिकेशन सेवाएं
पंजाब पुलिस सांझ केंद्रों के माध्यम से विभिन्न कामों की परमिशन और एनओसी से लेकर वेरिफिकेशन की सेवाएं देती है। इसमें पासपोर्ट वेरिफिकेशन, चरित्र वेरिफिकेशन, स्ट्रेंजर वेरिफिकेशन जैसी तमाम सेवाएं हैं। इनका लाभ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से उठाया जा सकता है। इसके अलावा आजकल किराएदारों की वेरिफिकेशन भी ऑनलाइन की जा रही है लेकिन कई जगह पर इस संबंधी दिक्कतें आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed