फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now the problems of NRI people will be removed on the basis of initiative

Panchkula News: अब एनआरआई लोगों को दिक्कतें पहल के आधार पर होंगी दूर

Tue, 14 Mar 2023 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Now the problems of NRI people will be removed on the basis of initiative
चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा एनआरआई लोगों की शिकायतों का पहल के आधार पर निपटाया जा रहा है। पीड़ित अपनी शिकायत दूर होने के बाद संतुष्ट हैं, इसका भी फीडबैक सरकार द्वारा लिया जाता है। यह दावा सोमवार को कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने किया। वह चंडीगढ़ में एनआरआई लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए गठित कंट्रोल रूम के कामकाज का जायजा लेने पहुंचे थे । उनके साथ पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान कुछ एनआरआई लोगों से भी बातचीत की। वहीं, उन्होंने कहा कि कोई भी एनआरआई व्यक्ति बिना किसी झिझक से अपनी बात उन तक पहुंचा सकता है। इसके लिए उन्हें 93093-88088 पर व्हाट्सएप करना होगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया दिसंबर में उनकी तरफ से एनआरआई मिलनी समारोह आयोजित किया गया था। इसमें करीब 623 शिकायतें उनके पास पहुंची थीं। उन्हें कोर्ट में लंबित केसों के अलावा आधे से अधिक केसों का निपटारा किया जा चुका है। उनकी सरकार की कोशिश है कि किसी भी एनआरआई को निराश नहीं होने दिया जाएगा। जल्दी ही एनआरआई लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए एक मीटिंग की जाएगी। उन्होंने सारे पंजाबियों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार का प्रयास है कि विदेशों में कामयाबी हासिल करने पंजाबी अपने सूबे की तरक्की में योगदान डाले। इसके लिए सरकार उनकी हर संभव सहायता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed