{"_id":"60301e388ebc3ee9584b18d1","slug":"now-all-information-about-the-election-will-be-on-your-mobile-panchkula-news-pkl4045756200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की तमाम जानकारी अब होगी आपके मोबाइल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की तमाम जानकारी अब होगी आपके मोबाइल पर
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की ओर से अब नागरिकों को चुनाव संबंधी जानकारी मोबाइल फोन पर दी जाएगी। आयोग की ओर से नागरिकों को मिलने वाली चुनाव सेवाओं को सुचारु और सरल बनाने के लिए विभिन्न सूचना संचार टेक्नोलॉजी (आईसीटी) से संबंधित प्रयास किए गए हैं। देश के नागरिकों को चुनाव प्रक्रियाओं में अधिक से अधिक शामिल होने के समर्थ बनाने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए जागरूक किया जाएगा। इसके संबंध में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस की गई।
ईसीआई की तरफ से वोटर हेल्पलाइन एप नामक एक मोबाइल एप्लीकेशन लांच की, जिससे उपभोक्ता चुनाव सेवाओं के लिए आवेदन करने के अलावा आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसमें विवरणों द्वारा या ईपीआईसी नंबर का प्रयोग करके चुनाव संबंधी जानकारी हासिल की जा सकेगी। इसके अलावा इसमें शिकायत दर्ज करवाने का विकल्प भी होगा। इसमें उम्मीदवारों और हलफनामे संबंधी विवरण और एप में चुनाव नतीजे भी दर्शाए जाएंगे। इच्छुक वोटर हेल्पलाइन एप एंडरायड (गूगल प्ले स्टोर) से डाउनलोड कर सकते हैं।