फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Notice to Tarn Taran administration in case of assault on SC family

एससी परिवार से मारपीट के मामले में तरनतारन प्रशासन को नोटिस

Wed, 13 Oct 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Notice to Tarn Taran administration in case of assault on SC family
चंडीगढ़। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने तरनतारन जिले के गांव आसल उताड़ में प्लाट के झगड़े को लेकर गांव के सरपंच व अन्य लोगों द्वारा अनुसूचित जाति के एक परिवार से कथित मारपीट और एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में 22 अक्तूबर तक कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

आयोग के चेयरमैन विजय सांपला के अनुसार, शिकायतकर्ता निंदर सिंह ने 2018 में थाना वल्टोहा के तहत गांव आसल उताड़ में एक घर खरीदा था। गांव के कुछ लोग इस मकान पर कब्जा करना चाहते थे। उन्होंने 12 जनवरी को इस परिवार पर हमला कर दिया, जिनमें कुछ अज्ञात व्यक्ति भी शामिल थे। इन रसूखदार व्यक्तियों ने परिवार में मौजूद महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की और उनके कपड़े फाड़ दिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनके परिवार पर तलवारों से हमला किया गया और फायरिंग की गई। सरपंच त्रिलोचन सिंह ने गाली-गलौच की जातिसूचक शब्द भी कहे। उनके द्वारा वलटोहा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसएचओ बलविंदर सिंह के पास लिखित शिकायत की थी और कार्रवाई न होने के बाद भिखीविंड के डीएसपी के पास शिकायत भी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम भी बनाई थी, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने जालंधर डिवीजन के कमिश्नर, फिरोजपुर रेंज के आईजी पुलिस, तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को नोटिस जारी करते हुए कहा कि इस मामले की जांच करके तुरंत आयोग को भेजी जाए। यदि निश्चित समय में रिपोर्ट न सौंपी गई तो आयोग अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए इन उच्चाधिकारियों को दिल्ली तलब करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed