{"_id":"620422ea09b5ce4e960de379","slug":"nine-hundred-ad-hoc-jbts-will-be-regular-panchkula-news-pkl441601133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : सवा नौ सौ तदर्थ जेबीटी होंगे नियमित... मेवात-मोरनी के शिक्षकों को विशेष भत्ता जल्द, अतिथि शिक्षकों को ग्रेच्युटी व मेडिकल भत्ता मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : सवा नौ सौ तदर्थ जेबीटी होंगे नियमित... मेवात-मोरनी के शिक्षकों को विशेष भत्ता जल्द, अतिथि शिक्षकों को ग्रेच्युटी व मेडिकल भत्ता मिलेगा
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार स्कूलों में कार्यरत लगभग सवा नौ सौ तदर्थ जेबीटी को पक्का करेगी। अतिथि शिक्षकों को ग्रेच्युटी, मेडिकल भत्ता देने के अलावा सेवा नियम जल्द लागू होंगे। मेवात, मोरनी में तैनात शिक्षकों को विशेष भत्ता जल्द मिलेगा। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बुधवार शाम हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के साथ बैठक में ये बातें कहीं। बैठक में शिक्षकों की अनेक मांगों पर सहमति बनी है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि दस फरवरी से नौवीं तक के स्कूलों को भी खोला जा रहा है। दसवीं से बारहवीं के स्कूल पहले ही खुल चुके हैं। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह, निदेशक जे. गणेशन के समक्ष भी अध्यापक संघ के राज्य प्रधान धर्मेंद्र ढांडा, प्रभु सिंह, कृष्ण नैन, चिरंजीलाल, सतबीर गोयत, संजीव सिंगला व सत्यनारायण यादव ने शिक्षकों की मांगों का प्रमुखता से उठाया।
धर्मेंद्र व प्रभु सिंह ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने तदर्थ जेबीटी को पक्का करने का वादा किया है। पीटीआई, ड्राइंग व ग्रुप डी के बर्खास्त कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नौकरी पर रखा जाएगा। एसीपी मामले डीडीओ स्तर पर 1475, जिला स्तर पर 1055 व निदेशक स्तर पर 1234 लंबित होने की बात उच्च अधिकारियों ने मानी और जल्दी हल करने का वादा किया। 11वीं-12वीं के बच्चों को जल्द टैब मिलेंगे। एक सप्ताह में छात्रवृत्ति की सारी राशि बच्चों के खातों में आ जाएगी।
विज्ञापन
बड़े स्तर पर होंगी पदोन्नतियां
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि 152 हिंदी पीजीटी, 81 मेवात कैडर पीजीटी, 760 अन्य टीजीटी से पीजीटी की पदोन्नति सूची एक-दो दिन में जारी की जाएगी। संस्कृत पीजीटी की 14 फरवरी तक पदोन्नत हो जाएंगे। 1230 समाज विज्ञान शिक्षकों को पीजीटी, पंजाबी पीजीटी के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। पुराने समाज विज्ञान शिक्षकों को पदोन्नत करने के लिए कानूनी राय मांगी गई है। ड्राइंग से फाइन आर्ट की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक जल्द होगी। प्राथमिक सहित सभी स्कूलों को सफाई व्यवस्था के लिए 8000 रुपये दिए जाएंगे।