Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nine gaushalas in Panchkula receive Rs 1.06 crore

Panchkula News: पंचकूला की नौ गोशालाओं को मिले 1.06 करोड़ रुपये

Sun, 08 Nov 2026 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Nine gaushalas in Panchkula receive Rs 1.06 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सहयोग से पूर्व विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने जिले की नौ गोशालाओं को गौवंश के रखरखाव और कल्याण के लिए कुल 1,06,26,361 रुपये की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की। गुप्ता ने कहा कि गोसेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और गोवंश संरक्षण सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारी है। सहायता से चारे, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाया जाएगा। गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए गोसेवा में जनभागीदारी का आह्वान किया। इस अवसर पर शिवालिक बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश, देवी नगर फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष बीबी सिंगल, पूर्व भाजपा महामंत्री वीरेंद्र राणा, करण लूबाना, नरेंद्र लुभाना और अमित गुप्ता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौशालाओं को मिली राशि:
श्री कृष्णा गौशाला, सकेतड़ी : 10,03,161 रुपये।
पंचकूला गौशाला ट्रस्ट, माता मनसा देवी गौधाम : 28,19,665 रुपये।
श्री गोविंद गौशाला समिति, रिहौड़ बरवाला : 8,66,316 रुपये।
माधव गौशाला, सुखदर्शनपुर बरवाला : 16,16,203 रुपये।
कामधेनु गौ सेवा समिति, सकेतड़ी : 4,02,809 रुपये।
श्री चंद्रशेखर आजाद चैरिटेबल ट्रस्ट, नग्गल बरवाला : 2,56,032 रुपये।
श्री शिव मंदिर नव दुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट, महादेवपुर : 3,35,490 रुपये।
गो वन सेवा धाम, सेक्टर-23 : 31,11,564 रुपये।
सेवा ही सेवा गौधाम : 2,15,121 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed