{"_id":"6ac56105f90888ffb40d299b","slug":"nhai-must-announce-decision-on-compensation-within-three-months-panchkula-news-c-87-1-pan1011-142318-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पार्कों में बच्चों को खेलने से रोकने पर रेजिडेंट्स काउंसिल ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पार्कों में बच्चों को खेलने से रोकने पर रेजिडेंट्स काउंसिल ने जताई चिंता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रेजिडेंट्स वेलफेयर काउंसिल की मंगलवार को सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में अध्यक्ष एडवोकेट रणधीर सिंह बध्रान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सार्वजनिक पार्कों में बच्चों को खेलने से रोकने, डांटने और धमकाने की घटनाओं पर चिंता जताई गई। काउंसिल ने कहा कि पार्क सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए हैं और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खुले स्थानों पर खेलना जरूरी है। काउंसिल ने नगर निगम और वार्ड पार्षदों से छोटे पार्कों में बच्चों के लिए अलग खेल क्षेत्र या खेलने का समय निर्धारित करने की मांग की। साथ ही स्पष्ट सूचना-पट्ट, बुनियादी खेल सुविधाएं और संतुलित नियम लागू करने की मांग की गई। काउंसिल ने बच्चों से मारपीट, धमकी या अभद्र व्यवहार की शिकायतों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मामला मुख्य सचिव, डीजीपी समेत संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने का निर्णय लिया गया।