फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New Excise Policy: After Patiala, now there will be opposition to e-tendering in Jalandhar too

नई आबकारी नीति: पटियाला के बाद अब जालंधर में भी ई-टेंडरिंग का होगा विरोध

Sat, 18 Jun 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
New Excise Policy: After Patiala, now there will be opposition to e-tendering in Jalandhar too
चंडीगढ़। पंजाब सरकार की नई आबकारी नीति का पटियाला के बाद अब जालंधर में भी विरोध होगा। शराब ठेकेदारों ने नई नीति के तहत शुरू की गई ई टेंडरिंग के बहिष्कार का फैसला किया है। अब तक शराब ग्रुपों के 63 ठेकों में मात्र 13 आवेदन ही आबकारी विभाग को प्राप्त हुए हैं। सस्ती शराब नीति से सरकार ने 10 हजार करोड़ के राजस्व का लक्ष्य तय किया है। नई आबकारी नीति के तहत पटियाला जोन के कई जिलों में वीरवार को हुई ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में एक भी शराब ठेकेदार ने हिस्सा ही नहीं लिया है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बनाई गई आबकारी नीति में लाटरी के बजाय ई टेंडरिंग प्रक्रिया से शराब ठेकों की बिक्री की जानी है। इसके लिए आबकारी विभाग ने प्रदेश को तीन जोन में बांटा है। तीनों जोन की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से किए जाने का फैसला विभाग ने किया है। शुरुआत पटियाला जोन के जिलों से की गई थी। 63 शराब ग्रुप बनाए गए, जिनमें से मात्र 13 को खरीदने के लिए ही आवेदन आए हैं, जबकि 50 ग्रुपों पर आवेदन ही प्राप्त नहीं हुए हैं। प्रदेश के अधिकतर शराब ठेकेदार आबकारी नीति का कड़ा विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

शराब ठेकेदारों का दावा है कि नई आबकारी नीति में शराब ठेकों की बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में 40 फीसदी की राजस्व बढ़ोतरी के साथ की जा रही है। इसके अलावा शराब ठेकेदारों से 10 फीसदी के बजाय 17 फीसदी सिक्योरिटी वसूली जा रही है, जिसे किस्तों में समायोजित नहीं किया जाएगा, बल्कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर वापसी करने की बात कही जा रही है। पटियाला के बाद जालंधर से उनके शराब ठेकेदार भी ई टेंडरिंग प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेने का दावा कर रहे हैं। शराब ठेकेदारों का तर्क है कि अगर अफसरशाही शराब ठेके बेचने के लिए ई टेंडरिंग प्रक्रिया की अंतिम समय सीमा को बढ़ा सकती है तो फिर ठेकेदारों की मांग के मुताबिक एक्साइज पालिसी में बदलाव भी करवा सकती है। अगर बदलाव नहीं किया जाता है तो फिर शराब ठेकेदार ई टेंडरिंग प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध के कारण बढ़ाई तिथि
पहले चरण में अच्छा रिस्पांस नहीं मिलने और शराब ठेकेदारों के विरोध के बाद आबकारी विभाग ने टेंडरिंग प्रक्रिया की तिथि में बदलाव कर दिया है। विभाग ने अब टेंडरिंग के लिए तिथि 21 जून तक कर दी है। हालांकि विभागीय सूत्रों के अनुसार कुछ बिंदुओं को लेकर आबकारी नीति में बदलाव भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed