फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Negligence: Fogging was not done in time, now dengue is becoming uncontrollable, 26 new patients were found on Saturday, figure reached 297

लापरवाही : समय रहते नहीं कराई फॉगिंग, अब डेंगू हो रहा बेकाबू, शनिवार को 26 नए मरीज मिले, आंकड़ा 297 पहुंचा

Sun, 17 Oct 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Fogging was not done in time, now dengue is becoming uncontrollable, 26 new patients were found on Saturday, figure reached 297
पंचकूला। डेंगू के 26 नए मरीज मिलने पर शनिवार को डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 297 पहुंच चुका है। शनिवार को 233 सैंपलों की जांच की गई थी। इसमें 26 लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। वर्तमान में सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में 105 और निजी अस्पतालों में 134 लोग भर्ती हैं। अब तक डेंगू के फैलने का मुख्य कारण यही बताया जा रहा है कि समय पर फॉगिंग नहीं की गई। इस कारण डेंगू के मच्छरों ने अपना कुनबा बढ़ा लिया। लोगों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से न तो समय पर दवा दी गई और न ही समय पर इसका छिड़काव शहर के सेक्टरों में किया गया। पार्कों में आज भी बरसाती पानी रुका हुआ है। इसको भी पूरी तरह से साफ नहीं किया गया है। इस तरह के हालात में दवा का छिड़काव नहीं होने पर लोगों को परेशानी हुई है। शहर के सेक्टरों और गांव के एरिया में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ा है। डेंगू से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। लेकिन विभाग की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। घरों के अंदर भी समय पर फॉगिंग नहीं हो पाई है। इस कारण इस तरह के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन

पंचकूला जिले में दवा का छिड़काव समय पर नहीं होने के कारण डेंगू के मामले बढ़ गए हैं। सेक्टर-5 टाउन पार्क में समय पर पानी भी नहीं निकाला गया। पानी जमा होने के कारण यहां पर मच्छर पैदा हो रहे हैं। इस तरह के हालात में लोग डेंगू के खतरे से मुक्त नहीं हैं। वहीं विभाग की ओर से डेंगू फैलने के बाद अब लोगों को इलाज किया जा रहा है। विभाग आनन फानन में घरों का सर्वे कर रहा है। इस तरह के हालात से लोगों को डेंगू से निजात नहीं मिल पाई है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से डोर टू डोर सर्वे डेंगू के केसों की बढ़ोतरी होने के बाद किया जा रहा है। इस कारण लोगों को इसका सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लेटर लिखे जाने के बाद नहीं हुई फॉगिंग
डेंगू के खतरे को देखकर स्वास्थ्य विभाग, उपायुक्त, नगर निगम कमिश्नर, मेयर को आरडब्ल्यूए सेक्टर-20 की तरफ से पत्र लिखा गया है। लेटर के माध्यम से सेक्टर-20 को हाई रिस्क जोन होने की बात कहने के बाद फॉगिंग समय पर नहीं हुई है। फॉगिंग बंद होने के कारण डेंगू के केस बढ़ गए हैं। नगर निगम की तरफ से दवाई का छिड़काव किया जाता है। दवा का छिड़काव नहीं होने के कारण केसों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस मामले को लेकर संबंधित विभाग अभी तक गंभीर नहीं है। - केके जिंदल, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-20
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉगिंग के लिए पर्याप्त सामान नहीं है
डेंगू के केस में बढ़ोतरी होने के बाद अब फॉगिंग शुरू हो गई है। फॉगिंग करने आने वाले लोगों के पास पर्याप्त सामान नहीं है। इस कारण पूरे सेक्टर में फॉगिंग नहीं हो पा रही है। सभी के घर में फॉगिंग समय से नहीं होने के कारण डेंगू ने इस बार शहर में दस्तक तेज कर दी है। डेंगू के मामले का जल्द निस्तारण होना चाहिए। - एसके नैय्यर, प्रेसिडेंट, पंचकूला सिटीजन वेलफेयर

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार सर्वे किया गया है। लोगों को डेंगू से बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभाग की ओर से डेंगू के मामले आने के बाद फॉगिंग की जा रही है। जल्द ही हम संबंधित विभागों से मीटिंग कर डेंगू को कंट्रोल कर लेंगे। लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला स्वास्थ्य विभाग
आठ दिनों में डेंगू के केस
दिन केस
09 अक्तूबर -14
10 अक्तूबर -10
11 अक्तूबर-38
12 अक्तूबर -17
13 अक्तूबर-31
14 अक्तूबर -25
15 अक्तूबर -17
16 अक्तूबर -26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed