{"_id":"629e5698677ee86af90a762f","slug":"neeraj-of-haryana-won-gold-in-cycling-s-singles-3000-meters-pkl-office-news-pkl4529011125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के नीरज ने साइक्लिंग की एकल तीन हजार मीटर में स्वर्ण जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के नीरज ने साइक्लिंग की एकल तीन हजार मीटर में स्वर्ण जीता
विज्ञापन
पंचकूला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के दौरान साइक्लिंग की एकल 3 हजार मीटर प्रतियोगिता में हरियाणा के नीरज कुमार ने स्वर्ण, राजस्थान के मुकेश ने रजत और महाराष्ट्र के विवान ने कांस्य मेडल जीता है। महिलाओं की एकल 2 हजार मीटर की साइक्लिंग प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की पूजा ने स्वर्ण, पंजाब की जसमीत सेखो ने रजत और हरियाणा की हिमांशी सिंह ने कांस्य पदक जीता है।
पुरुष शूटिंग प्रतियोगिता की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हरियाणा के शिवा नरवाल ने स्वर्ण, हरियाणा के ही सम्राट राणा ने रजत और उत्तर प्रदेश के साहिल ने कांस्य पदक जीता है। गतका प्रतियोगिता में सिंगल सोटी एकल स्पर्धा में पंजाब के गुरसागर ने स्वर्ण, हरियाणा के वारिस प्रीत ने रजत और जम्मू-कश्मीर के इकमीत व चंडीगढ़ के तेज प्रताप ने कांस्य पदक जीता है। सिंगल सोटी टीम स्पर्धा में हरियाणा ने स्वर्ण, चंडीगढ़ ने रजत और आंध्र प्रदेश व दिल्ली ने कांस्य मेडल जीता है।
महिलाओं की 52 किलोग्राम थांग-ता प्रतियोगिता में हरियाणा की प्रीति ने कांस्य मेडल जीता है। पुरुषों की 60 किलोग्राम भारवर्ग की कुश्ती में हरियाणा के रविंद्र ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के अजय ने रजत और तेलंगाना के निखिल व दिल्ली के अमित कुमार ने कांस्य पदक जीता है। इसी तरह, पुरुषों की 71 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा के नरेंद्र ने स्वर्ण, हरियाणा के ही अमित ने रजत और महाराष्ट्र के संदीप व हरियाणा के साहिल ने कांस्य मेडल जीता है।
विज्ञापन
पुरुषों की ग्रीको रोमन 55 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा के सूरज ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के विश्वजीत ने रजत और झारखंड के अनजीत व हरियाणा के दीपक ने कांस्य मेडल जीता है। पुरुषों की ग्रीको रोमन 65 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के यशवीर मलिक ने स्वर्ण, हरियाणा के निशांत ने रजत और मणिपुर के वाई.विक्टर सिंह व मध्य प्रदेश के हरिओम पुरी ने कांस्य मेडल जीता है। महिलाओं की 61 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा की सविता ने स्वर्ण, हरियाणा की ही शिखा ने रजत और दिल्ली की निकिता व मध्यप्रदेश की रेखाजत ने कांस्य मेडल जीता है। पुरुष आर्टिस्टिक योग में हरियाणा ने स्वर्ण, महाराष्ट्र ने रजत और पश्चिम बंगाल ने कांस्य पदक जीता है।