फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   national league cricket championship, sports, cricket, haryana cricket team, panchkula, haryana

नेशनल लीग क्रिकेट चैंपियनशिप, पारस की गेंदबाजी से जीता हरियाणा

Wed, 25 May 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
national league cricket championship, sports, cricket, haryana cricket team, panchkula, haryana
जूनियर नेशनल लीग क्रिकेट चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
पारस की शानदार गेंदबाजी की बदौलत शहीद भगत सिंह हरियाणा रूरल प्रीमियर जूनियर नेशनल लीग क्रिकेट चैंपियनशिप में हरियाणा अंडर-14 की टीम ने चंडीगढ़ की टीम को आठ विकेट से शिकस्त दे दी। पारस के इस शानदार प्रदर्शन से उनको मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप का आयोजन पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया जा रहा है। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में सिर्फ 12 ओवर्स का खेल खेला गया। चंडीगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में आठ विकेट पर 65 रन बनाए।
विज्ञापन


दिव्यांशु सिंह ने 23, युगम राठी ने 11 रन बनाए। इजाज अहमद ने पांच रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि पारस ने 16 रन देकर दो विकेट झटके। इसके जवाब में हरियाणा की टीम ने 11.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रणव पुंज ने 24 रन बनाए और आर्यन शर्मा ने 19 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल ने तमिलनाडु को 38 रन से हराया 
मंगलवार दिन में खेले गए दूसरे मैच में नेपाल की टीम ने तमिलनाडु की टीम को 38 रन से हराया। नेपाल के प्रणय शाह ने 36 गेंदों पर 47 रन बनाए। उनको मैन आफ द मैच घोषित किया गया। नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 110 रन बनाए। प्रणय ने 47, अंकी श्रेष्ठ ने 14 रन बनाए। मोहन राज ने 28 रन देकर दो विकेट झटके। तमिलनाडु की टीम 12 ओवर में चार विकेट पर 72 रन ही बना सकी। मोहम्मद इशाद ने 33, मोहन राज ने 25 रन बनाए। शुभम खत्री ने 11 रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed