फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nari Shakti Vandan Act will open new paths for women

Panchkula News: महिलाओं के लिए नए रास्ते खोलेगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम

Sun, 01 Oct 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Nari Shakti Vandan Act will open new paths for women
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। महिला आरक्षण बिल को शहर की महिलाओं ने मील का पत्थर बताया है। महिलाओं का कहना है कि इससे उन महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी जो लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं मगर उनको मौका नहीं मिला है। अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में शनिवार को महिलाओं का कहना था कि सरकार का यह फैसला तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। जब राजनीति में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी तो उनके लिए बेहतर नीतियां भी बनेंगी। उन्होंने लोक सभा, विधानसभा, राज्यसभा, नगर निगम और पंचायती चुनाव में इस अधिनियम को जमीनी स्तर पर लागू करने की बात कही।
बेबाकी से अपनी राय रखते हुए महिलाओं ने कहा कि कानून के लागू होने पर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इस कानून ने महिलाओं में नया जोश भरने का काम किया है। इस कानून से यह साबित होता है कि यह सरकार महिलाओं के हित की सोचती है, फैसले भी लेती है। महिलाओं ने कहा कि आज चाहे कोई भी क्षेत्र क्यों न हो, महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। खेत में फसल उगाने से लेकर सीमा पर देश की रक्षा की बात हो या फिर खेलों में पदक लेकर आने से लेकर चंद्रयान को चांद पर भेजने की बात, महिलाओं की भूमिका हर बार बहुत ही अहम रही है।
विज्ञापन




सरकार ने महिलाओं ने लिए नया रास्ता खोला है। अब महिलाओं को यह साबित करना चाहिए कि इसका फायदा उठाने की उनमें ताकत है। खुद को मजबूत साबित करने के लिए इस मौके का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। - रचना दुग्गल
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के इस फैसले से महिलाओं में खुशी का माहौल है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में देश की सेवा पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर कर रही हैं। राजनीति में भी उनकी भागीदारी को बढ़ाया जाना बहुत जरूरी है। - शारदा काठपालिया

इस कानून के बनने से महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का ज्यादा मौका मिलेगा। इस बात की खुशी है कि अब सरकार में महिलाओं की संख्या भी ज्यादा होगी। महिला अधिकारों का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सकेगा। - सुनीता सेठ


सरकार के इस फैसले से महिलाओं को बहुत फायदा होगा। महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए और देश के सामने यह साबित करना चाहिए कि घर के साथ-साथ देश चलाने में भी वे पूरी तरह सक्षम हैं। - किरण गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed