{"_id":"6ac412af051ce520be0a35fc","slug":"narcotics-and-rolling-papers-seized-near-educational-institutions-destroyed-panchkula-news-c-87-1-pan1011-142272-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शिक्षण संस्थानों के आसपास बरामद नशीले पदार्थ और रोलिंग पेपर किए नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शिक्षण संस्थानों के आसपास बरामद नशीले पदार्थ और रोलिंग पेपर किए नष्ट
विज्ञापन
पंचकूला। बच्चों को नशे की शुरुआती आदतों से बचाने और शिक्षण संस्थानों के आसपास प्रतिबंधित पदार्थों की उपलब्धता रोकने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कवच के तहत पंचकूला पुलिस ने कार्रवाई की।
अभियान के दौरान शिक्षण संस्थानों के आसपास से बरामद लाखों रुपये कीमत के जर्दा पदार्थ, रोलिंग पेपर और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू सामग्री को सोमवार को नष्ट किया गया। पुलिस लाइन में एसीपी सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में बरामद सामग्री को आग के हवाले करने के बाद मिट्टी में दबाकर सुरक्षित तरीके से निस्तारित किया गया। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों को नशे की ओर बढ़ने से पहले रोकना है। इसके तहत सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के आसपास निगरानी रखते हुए छापेमारी की गई। संवाद