फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Municipal elections: So far 2756 candidates have filed nomination papers

निकाय चुनाव : अब तक 2756 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Sat, 16 May 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: So far 2756 candidates have filed nomination papers
चंडीगढ़। पंजाब में निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा, शिअद और आप ने अपनी उम्मीदवारों की सूचियां जारी कर दी हैं। कांग्रेस भी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस की ओर से टिकटों का आवंटन तो शुरू हो गया है मगर कई निकायों में दावेदारों में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

इस बार सभी हलकों में कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां की हैं। इनके फीडबैक के बाद ही दावेदारों को टिकट मिलेगी। आज नामांकन की अंतिम तारीख है और अब तक 2756 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

पंजाब में नौ नगर निगमों समेत 110 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 26 मई को होने हैं। 29 मई को मतगणना होगी। नामांकन 16 मई तक होंगे जबकि 19 मई तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। दूसरी ओर शिअद के उपाध्यक्ष बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया है कि निकाय चुनाव में अकाली दल के उम्मीदवारों को एनओसी देने से इन्कार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, उनके अनुसार कई जिलों में ऐसी स्थिति बनी हुई है। इस संदर्भ में शिअद नेताओं ने राज्य चुनाव आयुक्त से मिलकर भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए लिए अभी तक कुल 2756 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें नगर निगमों के लिए 455, नगर परिषदों के लिए 1905 व नगर पंचायतों के लिए 396 नेताओं ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed