{"_id":"699f5f67b6d85d615709a5e8","slug":"municipal-corporation-gives-additional-responsibility-to-junior-engineers-at-ward-level-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-22127-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नगर निगम ने जूनियर इंजीनियरों को दी वार्ड स्तर पर अतिरिक्त जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नगर निगम ने जूनियर इंजीनियरों को दी वार्ड स्तर पर अतिरिक्त जिम्मेदारी
विज्ञापन
आयुक्त ने प्रशासनिक सुधारों के तहत जमीनी स्तर पर निगरानी को किया मजबूत
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला ने प्रशासनिक सुधारों के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जूनियर इंजीनियरों को उनके संबंधित वार्डों में अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस कदम का उद्देश्य नगर निगम के कार्यों में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाना है। नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि जूनियर इंजीनियर (सिविल) अपने-अपने वार्डों में नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। वे नगर निगम से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के समन्वय और पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदार होंगे। उनकी जिम्मेदारियों में सिविल विकास कार्यों की समयबद्ध निगरानी, सड़कों, नालियों, फुटपाथों और सीवरेज व्यवस्था की देखरेख शामिल है। साथ ही बागवानी कार्यों, अतिक्रमण की निगरानी और नगर निगम के नियमों का पालन सुनिश्चित करना भी उनके दायित्व में रहेगा।
इसके अतिरिक्त सफाई व्यवस्था, घर-घर कचरा संग्रहण और एनिमल बर्थ कंट्रोल जैसी गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी संबंधित वार्ड के जूनियर इंजीनियर करेंगे, ताकि जमीनी स्तर पर व्यवस्था मजबूत हो सके।