फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Municipal budget ready: Proposal to spend Rs 69.72 crore on development works

नगर निगम का बजट तैयार: विकास कार्यों पर 69.72 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव

Sat, 05 Mar 2022 12:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Municipal budget ready: Proposal to spend Rs 69.72 crore on development works
पंचकूला। नगर निगम ने शहर के विकास कार्यों के लिए इस बार बजट में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव रखा है। पहले विकास कार्यों पर जहां 35 से 38 करोड़ रुपये खर्च किए जाते थे, वह राशि इस बार 69.72 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। नगर निगम अधिकारियों की ओर से तैयार प्रस्तावित बजट के अनुसार आगामी वित्तीय वर्ष में पंचकूला के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की संभावना है, बजट की कमी ना पड़े, इसलिए यह राशि करीब 35 करोड़ रुपये बढ़ा दी गई है। वर्ष 2022-23 के 157.17 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। विकास के लिए 69.72 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसमें सेक्टर 7 और 10 सहित कई अन्य नए सामुदायिक केंद्र पर राशि खर्च होगी। इसके अलावा, सडक़ों, स्पोर्ट्स स्टेडियम, रेस्ट हाउस पर भी करोड़ों रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि प्रस्तावित बजट के बारे में अधिकारियों से तीन बार बैठकें हो चुकी हैं और उसके बाद बजट तैयार किया गया है। इस बार विकास कार्यों के लिए बजट बढ़ा दिया गया है। 7 मार्च को नगर निगम का बजट पेश किया जाएगा। मेयर कुलभूषण गोयल के अनुसार नगर निगम को विज्ञापन का टेंडर लगने के बाद 10 करोड़ रुपये की आय की संभावना है। इसके अलावा मोबाइल टावर फीस से 15 करोड़ रुपये, मोबाइल लाइन 15 करोड़ रुपये, प्रॉपर्टी टैक्स से 25 करोड़, इलेक्ट्रिसिटी शेयर से 8 करोड़, स्टांप ड्यूटी शेयर से 35 करोड़, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से 20 करोड़ रुपये आने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

साथ नगर निगम की एफडी का ब्याज भी 5 करोड़ रुपये आने की संभावना है। अभी नगर निगम को 77 करोड़ स्टांप पिछली भी ड्यूटी आनी बकाया है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार से भी नगर निगम को अलग-अलग ग्रांट आती हैं, जिसके तहत 30 करोड़ रुपये ग्रांट आने की संभावना है। पिछले वित्तीय वर्ष में नगर निगम को अमरुट योजना के तहत 19 करोड़ रुपये 46 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। इसी तरह प्रदेश सरकार से 25.28 करोड़ रुपये की ग्रांट आई थी और केेंद्र सरकार से 2 करोड़ रुपये की ग्रांट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से हर साल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 47 करोड़ रुपये वेतन दिया जाता है। बिजली बिल 5 करोड़ रुपये, पार्क डेवलेपमेंट कमेटियों को 3 करोड़ रुपये और नगर निगम की बिल्डिंग का 1 करोड़ रुपये सालाना किराया दिया जा रहा है। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि शहर का विकास, सौंदर्यीकरण करना हमारा मुख्य लक्ष्य है और इसी को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed