{"_id":"66b8ed58c3cd26170f0b395e","slug":"mp-sandhu-met-governor-gulab-chand-kataria-pkl-office-news-c-16-1-pkl1082-490087-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सांसद संधू ने की राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सांसद संधू ने की राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात
विज्ञापन
पंजाब के जलस्तर में गिरावट व नदियों के प्रदूषित होने पर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू ने शनिवार को पंजाब के नए राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। संधू ने राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने पर उनको बधाई दी। इस दौरान सांसद ने पंजाब से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें जल स्तर में गिरावट, राज्य के जल निकायों और नदियों का प्रदूषण शामिल है। राज्यसभा सदस्य ने राज्यपाल के औद्योगिक प्रक्रियाओं से निकलने वाले रासायनिक अपशिष्ट उत्पादों तथा डेयरी और रंगाई उद्योग से निकलने वाले अपशिष्टों के सीधे बुड्ढा नाला में प्रवाहित करके उसे प्रदूषित करने की समस्या व इनसे निपटने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की। संधू ने राज्यपाल के साथ शिक्षा क्षेत्र के परिदृश्य और आगे की चुनौतियों पर भी चर्चा की।