फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Morni's Garima Sharma wins gold at ICFAI University.

Panchkula News: मोरनी की गरिमा शर्मा ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय में जीता गोल्ड

Fri, 11 Sep 2026 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Morni's Garima Sharma wins gold at ICFAI University.
चौथे दीक्षांत समारोह में 355 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां, उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि पर गरिमा को मिला गोल्ड मेडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के चौथे दीक्षांत समारोह में मोरनी क्षेत्र की गरिमा शर्मा ने गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। समारोह में राज्यपाल ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के 355 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं। शिल्यों गांव निवासी राज कुमार की बेटी गरिमा को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
गरिमा के चाचा भजन लाल शर्मा ने बताया कि गरिमा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने पढ़ाई के दौरान लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और मेहनत व लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। गरिमा की सफलता से शिल्यों गांव सहित पूरे मोरनी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बेटी की उपलब्धि पर पिता राज कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि गरिमा ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार का गौरव बढ़ाया है। परिजनों और रिश्तेदारों के साथ ग्रामीणों ने भी गरिमा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गरिमा की सफलता को मोरनी क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की उपलब्धि हासिल करना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। गरिमा की सफलता से क्षेत्र के विद्यार्थियों को मेहनत और उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed