फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   More than 500 players gave trials for Center of Excellence

Panchkula News: 500 से अधिक खिलाड़ियों ने दिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए ट्रायल

Sat, 06 Jul 2024 05:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
More than 500 players gave trials for Center of Excellence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन और बॉक्सिंग के ट्रायल लिए जा रहे हैं। हरियाणा के सभी जिलों से एथलेटिक्स का ट्रायल देने के लिए पांच सौ से अधिक खिलाड़ी स्टेडियम में पहुंचे। पांच दिनों तक चलने वाले ट्रायल में एथलेटिक्स और बॉक्सिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए आठ लड़के और आठ लड़कियों का चयन किया जाएगा। वहीं, बैडमिंटन के लिए 12 लड़के और 16 लड़कियों का चयन किया जाएगा।

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा सरकार और साई की तरफ से ज्वाइंट वेंचर के तहत स्टेट सेंटर ऑफ एक्सिलेंस खोला गया है। इसमें बैडमिंटन, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किया जाएगा। यहां खिलाड़ियों को बेहतर डाइट से लेकर हर वो सुविधा दी जाएगी, जिससे उनके खेल के स्तर में सुधार हो। चुने गए खिलाड़ियों को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में ट्रेनिंग दी जाएगी। खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल में स्टेडियम में रहने की व्यवस्था होगी। इस सेंटर के लिए केवल उन्हीं खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिनकी उम्र 14 से 23 साल के बीच होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed