Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   More than 300 participants showed martial arts

300 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया मार्शल आर्ट

Wed, 01 Jan 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
More than 300 participants showed martial arts
पंचकूला। 16वीं नेशनल शास्त्रांग चैंपियनशिप 2019-20 का समापन समारोह पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय सभागार में आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रदर्शनों के माध्यम से मार्शल आर्ट का कौशल दिखाया। पॉवर प्वाइंट प्रेजेेंटेशन और शास्त्रांग के वीडियो समारोह के मुख्य आकर्षण रहे। प्रतिभागियों, अधिकारियों और मेहमानों ने पुरस्कार वितरण में भाग लिया। दो-दिवसीय शास्त्रांग चैंपियनशिप का आयोजन शास्त्रांग इंडियन मॉडर्न मार्शल आर्ट पंचकूला द्वारा किया गया था। शास्त्रांग इंडियन मॉडर्न मार्शल आर्ट के महासचिव प्रागुरु बिक्रम एस थापा, जिनके पास 9वीं डिग्री ब्लैक बेल्ट है और जो शास्त्रांग कला के संस्थापक हैं, ने कहा कि हम बच्चों को अधिक से अधिक आत्मविश्वासी बनाना चाहते हैं। इसलिए उन्हें यह अवसर प्रदान किया गया। चैंपियनशिप में देश भर के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से असम, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, नई दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, बिहार व छत्तीसगढ़ प्रमुख राज्य हैं। प्रतियोगिता की मुख्य गतिविधियां डिफेंस ड्रिल, एयर शील्ड ड्रिल, पैटर्न और स्पीड ड्रिल शामिल थीं। इसमें तीन आयु वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed