{"_id":"667b6834af93a4599f0d33a4","slug":"monsoon-will-hit-punjab-within-3-to-4-days-pkl-office-news-c-16-1-pkl1082-453897-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब में 3 से 4 दिन के अंदर मानसून देगा दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब में 3 से 4 दिन के अंदर मानसून देगा दस्तक
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में 3 से 4 दिन के अंदर मानसून दस्तक दे देगा, जिसके साथ ही मौसम विभाग ने 28 व 29 जून को बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान बिजली की चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी और कई जिलों में भारी बारिश भी होगी। 30 जून और 1 जुलाई को भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि अभी भी यह औसत से 4.4 डिग्री अधिक तापमान बना हुआ है। अमृतसर व लुधियाना में लू का प्रकोप जारी रहा। 44.5 डिग्री तापमान के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को भी लू का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी भी की है और वीरवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहेगी।
मौसम विभाग के निदेशक एके सिंह ने बताया कि 3 व 4 दिन के अंदर मानसून पंजाब में दस्तक दे देगा, जिससे प्रदेश में 28 व 29 जून को कुछ जगहों पर भारी बारिश भी होगी। इसके चलते बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इससे तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिलेगी।
मंगलवार को अमृतसर में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री, लुधियाना में 41.7, पटियाला में 39.7, पठानकोट में 41.4, बठिंडा में 42.8, गुरदासपुर में 43.5, समराला में 43.1 और रूपनगर में 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।