फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   MLA! Why is your step-brother's behavior

विधायक जी! अपने लाडले से सौतेला व्यवहार क्यों

Mon, 12 Jun 2017 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 12 Jun 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
MLA! Why is your step-brother's behavior
विध्‍ाायक ज्ञानचंद गुप्‍ता - फोटो : google
विधायक ज्ञान चंद गुप्ता के गोद लिए बरवाला कस्बे में कई मोहल्ले सहित कई इलाकों में बरसात से पहले जलभराव हो गया है। लोगों का कहना है कि विधायक न जाने अपने गोद लिए लाडले गांव से सौतेला सा व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों की मांग है कि जलभराव की समस्या से वह जल्द निदान दिलांए अन्यथा बरसात के दिनों में उन्हें अधिक परेशानी होगी। बरसात शुरू होने को है लेकिन कस्बा बरवाला में वार्ड नंबर-12 का पोचरा मोहल्ला तो बिना मानसून की हुई बरसात के ही डूबने लगा है। हाल ही में मंगलवार और शुक्रवार को हुई बरसात के बाद पानी की निकासी न होने से यहां की गलियां जलमग्न हो गईं हैं।
विज्ञापन


बरसाती और गंदा पानी उनके घरों में घुस गया है। जिससे लोगों का घरों से निकलना भी दुश्वार हो गया है। वार्ड नंबर-12 व मोहल्ले की पंच ऊषा रानी, मोहल्ले की महिला रेखा देवी, माया देवी, मूर्ति देवी, कौशल्या देवी, पिंकी देवी, आशु राणा, जसपाल सिंह, प्रदीप राणा, तेजपाल, महीपाल, शुभम राणा व अन्य ने बताया कि थोड़ी सी बरसात से मोहल्ले की गलियों में कई फुट तक जलभराव हो जाता है। घरों में पानी भर जाता है। जिससे उनके घरों में रखा सामान भी खराब हो रहा है। उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया है। लेकिन भाजपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल में समस्या की ओर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहल्ला वासियों ने बताया कि उन्हें पानी जमा होने से किसी भयानक बीमारी के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। बरसाती पानी भरने से कई बार सांप व कई अन्य जहरीले जीव भी उनके घरों में घुस जाते हैं। जबकि वार्ड की पंच ऊषा रानी का घर भी यहीं है। जब इस बारे में वार्ड की पंच ऊषा रानी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इस समस्या को विधायक के कार्यक्रम के दौरान और ग्राम सभा की मीटिंग में भी उठाया था। परंतु अभी तक कुछ नहीं हुआ। मोहल्ला वासियों ने विधायक से अपनी इस समस्या का स्थाई निदान करवाए जाने की मांग की है।

अधिकारियों को भेजकर समस्या का हल करेंगे : विधायक
विधायक ज्ञान चंद गुप्ता से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को वह वह सोमवार को बरवाला भेजकर समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed