फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   MLA Hostel security increased after MLA's car caught fire

विधायक की गाड़ी में आगजनी की घटना के बाद एमएलए हास्टल की सुरक्षा बढ़ाई

Tue, 04 Jan 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
MLA Hostel security increased after MLA's car caught fire
चंडीगढ़। पानीपत शहर से विधायक प्रमोद विज की गाड़ी को एमएलए हॉस्टल परिसर में आग लगाने के मामले में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कड़ा संज्ञान लिया है। एमएलए हॉस्टल में आने वाले विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अध्यक्ष ने सोमवार को हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं के रोकने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि एमएलए हॉस्टल के दोनों रास्तों से प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन का ब्योरा रखा जाए। इसके लिए दोनों रास्तों पर चंडीगढ़ पुलिस का स्टाफ तैनात किया जाएगा। एमएलए हॉस्टल में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की जांच के लिए यहां मेटल डिडेक्टर भी स्थापित होगा।
विज्ञापन

परिसर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधान सभा अध्यक्ष की ओर से सभी विधायकों को पत्र भी लिखा जा रहा है। पत्र में विधायकों से अपील की जा रही है कि वे अपने स्टाफ का विशेष ध्यान रखें और कोई भी ऐसा कार्य न होने दें, जिससे अन्य आगंतुकों को परेशानी का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगंतुक एमएलए हॉस्टल के नियमों का करें पालन
उन्होंने कहा कि विधायकों का स्टाफ व उनके माध्यम से यहां आने वाले सभी लोगों को एमएलए हॉस्टल के नियमों का पालन करना चाहिए। किसी भी स्टाफ या अन्य व्यक्ति ने एमएलए हॉस्टल परिसर में शराब इत्यादि का सेवन किया तो उसे भविष्य में यहां कमरा नहीं दिया जाएगा।

हॉस्टल के दोनों रास्तों पर हाई डेंसिटी सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
एमएलए हॉस्टल के दोनों रास्तों पर हाई डेंसिटी सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। बैठक में हरियाणा पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल, एडीजीपी (सीआईडी) आलोक मित्तल, आईजी सौरभ सिंह, चंडीगढ़ पुलिस के एसपी केतन बंसल, पंजाब पुलिस के डीएसपी सुरक्षा सर्बजीत सिंह, सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट एसपी सिंह समेत अनेक पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed