फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   mla gyanchand gupta, mla manav colony visit, water crisis, electricity crisis, panchkula

विधायक बोले, लोगों की बिजली-पानी की समस्याएं दूर करो

Tue, 10 May 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला Updated Tue, 10 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
 mla gyanchand gupta, mla manav colony visit, water crisis, electricity crisis, panchkula
ज्ञानचंद गुप्‍ता - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने सोमवार को सकेतड़ी स्थित मानव कॉलोनी की समस्याएं सुनी। उन्होंने लोगों की पानी, बिजली की समस्याओं का विधायक ने मौके पर ही निवारण भी करवाया। इस दौरान करीब 500 लोग उपस्थित थे। लोगों ने विधायक के समक्ष बिजली की समस्या रखी।
विज्ञापन


विधायक ने मौके पर ही बिजली विभाग के उपमंडल अधिकारी को आदेश दिया कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाए। इसके साथ ही विधायक ने पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता को आदेश दिया की पानी की समस्या को दूर किया जाए। विधायक और जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने मानव कॉलोनी का दौरा भी किया और वहां के हालात का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


विधायक ने अपने निजी कोष से वहां काम करवाने का आश्वासन भी दिया। कॉलोनी के लोगों में विधायक के दौरे से सकारात्मक माहौल नजर आया और लोग समस्याओं के तुरंत समाधान से खुश नजर आए। मानव कॉलोनी के प्रधान ने विधायक और जिलाध्यक्ष का स्वागत कर उनका धन्यवाद भी किया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक, महामंत्री जय भारद्वाज और मनसा देवी के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed