फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   MLA did public relations in Toda, Natwal under Hath Se Hath Jodo campaign

Panchkula News: विधायक ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत टोडा, नटवाल में किया जनसंपर्क

Mon, 13 Mar 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
MLA did public relations in Toda, Natwal under Hath Se Hath Jodo campaign
बरवाला। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर रविवार को कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने बरवाला के गांव नटवाल और टोडा में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों को राहुल गांधी की यात्रा के अनुभवों से जुड़ी उनकी चिट्ठी बांटी। इस दौरान विधायक प्रदीप चौधरी के साथ काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि आज बीजेपी के शासन में हर वर्ग परेशान है। इनके राज में सबसे ज्यादा शोषण किसानों का हुआ है। गांव में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। आज परिवार पहचान पत्र को आधार बनाकर गरीब लोगों के राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। लावारिश पशुओं की तादाद लगातार बढ़ रही है। इस अवसर पर फोमलाल, विजय मोहन वर्मा, शरणजीत काका, अश्वनी नागरा, अर्जुन राणा, जनकराज सैनी, नाथी राम, पूर्व सरपंच सुरजीत, जसमेर सिंह, टोडा सरपंच प्रतिनिधि बलकार इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed