फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Misbehavior of breaking the glass of SDM's car, two arrested

एसडीएम की गाड़ी का शीशा तोड़ की बदसलूकी, दो गिरफ्तार

Thu, 30 Dec 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior of breaking the glass of SDM's car, two arrested
पंचकूला। सेक्टर-1 ओल्ड पंचकूला लाइट प्वाइंट के नजदीक एक कार सवार ने कालका एसडीएम ममता शर्मा की ऑफिशियल गाड़ी का शीशा तोड़कर बदसलूकी का प्रयास किया। इस पर उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान विनेश कुमार और हिमांशू जैन के रूप में हुई है। दोनों को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कालका एसडीएम ममता शर्मा ने मौके से 112 नंबर डायल किया। इसके बाद पुलिस मौके से कार सवार दोनों आरोपियों को पकड़कर सेक्टर-7 थाने ले आई। थाने में पूछताछ के दौरान दानों आरोपियों ने पुलिस के साथ बदसलूकी की। पुलिस ने बताया कि जैैसे ही अमरावती से पंचकूला की ओर सरकारी गाड़ी से जाते वक्त चंडीमंदिर टोल टैक्स पार करने के बाद जैसे ही गाड़ी पंचकूला की ओर निकली तो पीछे से सिल्वर कलर की पोलो कार तेजी से गाड़ी के नजदीक से गुजरी। रेड लाइट होने के कारण कार रुक गई। इस पर एसडीएम की गाड़ी के पीएसओ की ओर से कार सवार हिमांशू जैन और विनेश कुमार को गाड़ी ठीक से चलाने के लिए कहा। इस बात को लेकर एसडीएम ममता शर्मा के पीएसओ से दोनों ने बहस की। बहस करने के दौरान हिमांशू जैन व विनेश कुमार ने एसडीएम की कार का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed