फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Members will get enough time for discussion in the budget session

बजट सत्र में सदस्यों को मिलेगा चर्चा का पर्याप्त समय, अभिभाषण और बजट पर चर्चा के लिए सदन की डबल सिटिंग

Sat, 18 Jun 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Members will get enough time for discussion in the budget session
चंडीगढ़। 16वीं पंजाब विधानसभा के 24 जून को शुरू हो रहे दूसरे बजट सत्र के दौरान सदन के सभी सदस्यों को अलग-अलग विषयों पर चर्चा में हिस्सा लेने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। 30 जून तक चलने वाले इस सत्र के घोषित कार्यक्रम के अनुसार, सदस्यों को राज्यपाल के अभिभाषण और बजट प्रस्ताव पर अपनी बात रखने का काफी समय मिल सकेगा, क्योंकि इनके लिए सदन में संबंधित कार्य दिवस पर डबल सिटिंग की व्यवस्था की गई है। विधानसभा के सचिव की ओर से जारी बजट सत्र के कार्यक्रम के अनुसार 24 जून को सुबह 11 बजे दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और उसी दिन दोपहर 2 बजे से राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 16वीं विधानसभा के पहले बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर यह कहते हुए चर्चा को अगले सत्र तक टाल दिया गया था कि सदन में ज्यादातर सदस्य पहली बार चुनकर पहुंचे हैं और उन्हें सदन में अपनी बात कहने का कोई अनुभव नहीं है। ऐसे में दूसरे बजट सत्र तक नवोदित सदस्यों को इस बाबत प्रशिक्षण हासिल करने का अवसर भी मिल जाए। 24 जून दोपहर से शुरू हुई चर्चा 25 जून शनिवार को सुबह 10 बजे से जारी रहेगी। यह पहला अवसर होगा जब राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए शनिवार को भी सदन की कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन

27 जून सोमवार को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा सदन में वर्ष 2022-23 के लिए बजट का अनुमान प्रस्तुत करेंगे। इस पर 28 जून मंगलवार को दोपहर 2 बजे चर्चा शुरू होगी और 29 जून को सुबह 11 बजे चर्चा पूरी होने के बाद बजट अनुमानों के तहत अनुदान संबंधी मांगों पर वोटिंग होगी। बुधवार 29 जून को दोपहर 2 बजे 2022-23 के बजट अनुमानों के संबंध में एप्रोप्रिएशन बिल पेश किया जाएगा और भारत के कांप्ट्रोलर एंड आडिटर जनरल की 2018-19 और 2019-20 की आडिट रिपोर्ट के साथ-साथ पंजाब सरकार के 2019-20 व 2020-21 के लिए वित्तीय खाते व एप्रोप्रिएशन खाते पेश किए जाएंगे। सत्र में 30 जून का दिन गैर सरकारी कामकाज का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed