फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Meeting: Representatives of Hawa Sector-10 will show gratitude to CM in Jan Vikas Rally

बैठक : जन विकास रैली में हौवा सेक्टर-10 के प्रतिनिधि जताएंगे सीएम का आभार

Sun, 10 Apr 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Meeting: Representatives of Hawa Sector-10 will show gratitude to CM in Jan Vikas Rally
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 10 अप्रैल को होने वाली जन विकास रैली में सेक्टर-10 पंचकूला से बड़ी संख्या में लोग हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (हौवा) सेक्टर-10 के चेयरमैन भारत हितैषी और प्रधान बीएम कौशिक की अगुवाई में पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री द्वारा सेक्टर-10 के लिए किए जाने वाले सामुदायिक केंद्र के शिलान्यास के बाद उनका आभार जताएंगे। इस सामुदायिक केंद्र के निर्माण पर 7.32 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

भारत हितैषी ने बताया कि सामुदायिक केंद्र के नवनिर्माण का शिलान्यास करने के बाद इसका काम तेजी से होने की संभावना है। भारत हितैषी ने वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, महापौर कुलभूषण गोयल, पार्षद सोनिया सूद और जिला भाजपा उपाध्यक्ष उमेश सूद का आभार जताया है। संस्थापक एनसी स्वामी ने बताया कि इस नए भवन में बैंक्वेट हॉल, रिहायशी कमरे, लाइब्रेरी, इनडोर गेम्स से बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को लाभ होगा।
विज्ञापन

मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा और महासचिव एनके खोसला ने कहा कि एक साल में नए भवन के तैयार होने के बाद सेक्टर-10 और आसपास के क्षेत्रवासियों को अपने बच्चों के विवाह, जन्मदिन पार्टी, धार्मिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए जीरकपुर जैसे महंगे मैरिज पैलेसों में पैसे की बर्बादी नहीं करनी पड़ेगी। शनिवार को हुई बैठक में संरक्षक बाबू दलजीत सिंह, संजय आहूजा, वरिष्ठ उपप्रधान अमित गुप्ता, सुभाष भारद्वाज, सुभाष शर्मा, कुसुम अरोड़ा, वित्त सचिव प्रेम लाल गुप्ता, आरके शर्मा, तरुण गौड़, भुवनेश लटावा, डीएन मोंगा, सुनील कुमार, बृजलाल जैन, एसपी विज, प्रोफेसर बीके गुप्ता, शिव कुमार वर्मा ने नए भवन के निर्माण के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल, पार्षद सोनिया सूद के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed