फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mayor and Councilors Take Oath; CM Says: Work While Staying Amidst the People

Panchkula News: मेयर और पार्षदों ने ली शपथ, सीएम बोले-जनता के बीच रहकर करें काम

Fri, 29 May 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Mayor and Councilors Take Oath; CM Says: Work While Staying Amidst the People
इंद्रधनुष में भव्य शपथ ग्रहण समारोह, समारोह में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी पहुंचे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर शाम लाल बंसल और सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अंबाला मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने मेयर और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि शहर के विकास का रोडमैप पूरी तरह जनकेंद्रित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध नेतृत्व को चुना है, इसलिए जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पार्षदों से कहा कि जनता ने उन्हें पांच वर्षों के लिए सेवा का अवसर दिया है। ऐसे में वे लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनें और विकास को ही अपना मुख्य लक्ष्य बनाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचकूला के विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन को हर गली और सेक्टर तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक मुकुल कुमार, उपायुक्त सतपाल शर्मा, डीसीपी सृष्टि गुप्ता और नगर निगम आयुक्त विनय कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed