{"_id":"6ac56351f90888ffb40d299e","slug":"mass-hanuman-chalisa-recitation-and-bhandara-at-virat-nagar-temple-panchkula-news-c-87-1-pan1010-142302-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: विराट नगर मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: विराट नगर मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भंडारा
विज्ञापन
चंडीमंदिर। विराट नगर स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
डॉ. अमृता दीदी ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। सामूहिक पाठ से धार्मिक आस्था के साथ लोगों में आपसी भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाए और परिवार की सुख-शांति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की।