{"_id":"6ac562d23eee3e065d03b703","slug":"mass-aarti-of-mother-ganga-held-on-the-banks-of-the-ghaggar-river-in-sector-21-panchkula-news-c-87-1-pan1010-142314-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: -सेक्टर-21 घग्घर नदी किनारे हुई मां गंगा की सामूहिक आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: -सेक्टर-21 घग्घर नदी किनारे हुई मां गंगा की सामूहिक आरती
विज्ञापन
पंचकूला। गंगा समग्र की ओर से मंगलवार को सेक्टर-21 स्थित छठ पूजा घाट पर घग्घर नदी के किनारे मां गंगा की सामूहिक आरती और पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
गंगा समग्र के पंचकूला जिला संयोजक प्रवीन जांगड़ा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नदियों को मां का दर्जा दिया गया है। नदियां केवल पानी का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन और सभ्यता का आधार हैं। इसलिए नदियों की पूजा करने के साथ उनकी स्वच्छता और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूजा सामग्री, कूड़ा और अन्य अपशिष्ट नदियों में नहीं डालना चाहिए। नदियों को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने बताया कि गंगा समग्र की ओर से लोगों को नदियों के संरक्षण के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में ट्राईसिटी से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान लोगों ने नदियों को स्वच्छ रखने और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने का संकल्प लिया। आरती के दौरान ‘जय गंगा मैया’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।