{"_id":"5e245f7a8ebc3e4ad56ac7c7","slug":"maninder-accused-of-killing-girlfriend-in-hotel-remanded-for-five-days-panchkula-news-pkl363637574","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी मनिंदर का पांच दिन का रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी मनिंदर का पांच दिन का रिमांड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल स्थित एक निजी चैनल पर प्रेमिका सरबजीत कौर की हत्या कबूलने वाले सनकी आशिक की निशानदेही पर पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे के सरोवर से दोनों के मोबाइल बरामद कर लिए हैं। वहीं आरोपी मनिंदर सिंह का पांच दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने रविवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां दलील दी गई कि मनिंदर वारदात में शामिल चाकू फेंकने की सही जगह बताने पर बार-बार अपने बयानों से मुकर रहा है। इसके बाद अदालत ने मनिंदर को दोबारा पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी मनिंदर से हथियार बरामद करना है। इसके चलते आरोपी का दोबारा रिमांड हासिल किया गया है।
इससे पहले रिमांड के दौरान आरोपी ने खुलासा किया था कि वारदात के बाद उसने सबसे पहले जीरकपुर पहुंचकर बर्गर खाया। इसके बाद वह मोहाली के ग्रेशियन हास्पिटल की पार्िकंग में और फिर पीजीआई पहुंचा। बाद में वह फतेहगढ़ साहिब पहुंचा और वहां गुरुद्वारा साहिब स्थित सरोवर में अपना और अपनी प्रेमिका दोनों के मोबाइल फेंक दिए। इसके बाद लुधियाना पहुंचा और वहां एक होटल में रात गुजारी। उसके अगले दिन होशियारपुर स्थित एक गुरुद्वारे में रात रुका। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास रुपये खत्म होने पर उसे मजबूरन चंडीगढ़ लौटना पड़ा। बीते बुधवार को जब वह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक निजी चैनल पर इंटरव्यू देने पहुंचा तो पुलिस उसे चैनल के स्टूडियो से गिरफ्तार कर लिया।
यह था मामला
बीते 1 जनवरी को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित स्काई होटल में संगरूर के भिवानीगढ़ स्थित गांव काकरा निवासी सरबजीत कौर (29) का शव मिला था। जांच में सामने आया कि 30 दिसंबर की शाम मनिंदर सिंह ने होटल बुक किया था। सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ कि मनिंदर 30 दिसंबर की रात 11.56 बजे होटल से बाहर गया। पुलिस जांच में पता चला था कि मनिंदर ने वर्ष 2010 में अपनी पहली प्रेमिका की भी हत्या की थी। इसके बाद अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। करीब साढ़े पांच साल सजा काटने के बाद मनिंदर को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।