फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mandi: 87187 metric tonnes of paddy has been procured in three grain markets: DC

मंडी : तीन अनाज मंडियों में 87187 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई : डीसी

Mon, 15 Nov 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mandi: 87187 metric tonnes of paddy has been procured in three grain markets: DC
पंचकूला। जिले में सरकारी खरीद एजेंसियों की तरफ से धान की खरीद का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। अब तक जिले की तीन मंडियों में 87187 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 54212 मीट्रिक टन हैफेड और 32975 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा खरीदी गई है। अब तक तीनों अनाज मंडियों में 85830 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन 2021-22 में जिले में दो सरकारी खरीद एजेंसियों की तरफ से धान की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 8840 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 1490 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन और 7350 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी में 44730 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 20185 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग कारपोरेशन और 24545 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई। उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 33617 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 11300 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन और 22317 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीदी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीनों मंडियों द्वारा अब तक 85830 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है, जिसमें से पंचकूला अनाजमंडी में 8411 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। 1401 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन व 7010 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा धान का उठान किया गया है। इसी प्रकार बरवाला अनाजमंडी में 44193 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ हैं, जिसमें से 19656 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन व 24537 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाजमंडी में 33226 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें 11226 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा व 22000 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed