फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mahila Thana police arrested accused wanted in many cases

Panchkula News: कई मामलों में वांटेड आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 09 May 2024 03:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Mahila Thana police arrested accused wanted in many cases
पंचकूला। कई मामलो में वांटेड आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला थाना में नाबालिग से छेड़छाड़, सेक्टर-14 थाना में लड़ाई-झगड़े के दो और एक मामला जीआरपी थाने में दर्ज है। आरोपी की पहचान आशीष उर्फ राजा इंदिरा काॅलोनी पंचकूला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

महिला थाना में आरोपी के खिलाफ पिछले साल अक्टूबर में नाबालिगा के घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। तभी से आरोपी फरार था। महिला थाना एसएचओ नेहा संधू ने बताया कि आरोपी की तलाश में पहले कई बारी छापेमारी की गई थी। लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। आरोपी राजीव कालोनी में है। सूचना मिलतेे ही नेहा संधू एएसआई मलजिंद्र कौर के साथ राजीव कालोनी पहुंची। आरोपी छत पर बैठकर शराब पी रहा था। तभी पुलिस ने आरोपी को काबू किया और थाने ले आई। महिला थाना एसएचओ नेहा संधू ने बतिाया कि आरोपी पर महिला थाना में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। सेक्टर-14 थाना में लड़ाई झगड़े के दो मामले दर्ज हैं। जीआरपी थाना में एक मामला लड़ाई झगड़े का दर्ज है। आरोपी इन सभी मामलों में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed