फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mahashivratri: Preparations begin in temples, doors of temples will open at 4 in the morning

महाशिवरात्री : मंदिरों में तैयारियां शुरू, सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिरों के कपाट

Tue, 05 Mar 2024 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Preparations begin in temples, doors of temples will open at 4 in the morning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। महाशिवरात्री का पर्व 8 मार्च को जिले के मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और शिवयोग का दुर्लभ संजोग बन रहा है। फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रात्रि 9:57 बजे पर आरंभ होगी और 9 मार्च को शाम 6:17 बजे पर समाप्त होगी। मान्यता है महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का माता पार्वती से विवाह हुआ था। इसीलिए इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। शहर के सभी बड़े मंदिरों में इस त्योहार को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
मंदिर के पुजारियों ने बताया कि इस बार महाशिवरात्री के दिन सुबह चार बजे से भक्तों के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके साथ मंदिरों में भगवान शंकर की चार पहर में पूजा की जाएगी। सेक्टर -9 के शिव मंदिर के पुजारी आचार्य प्रमोद मिश्रा ने बताया कि शिवयोग में भगवान की उपसाना का शास्त्रों में विशेष फल बताया गया है। इस दिन भगवान शंकर का रुद्राभिषेक, भगवान शंकर का जप करने और रात्रि जागरण करना चाहिए।
विज्ञापन



शिव योग...
इस बार महाशिवरात्रि पर दुर्लभ शिव योग सुबह 4 बजकर 46 मिनट पर ब्रह्म बेला में शुरू होगा। महाशिवरात्रि पर पूरे दिन शिव योग रहेगा। यह रात 12.46 बजे समाप्त होगा। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्वार्थ सिद्धि योग
महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:38 से 10:41 तक बन रहा है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा गर और वणिज करण योग भी बन रहे है।



चार पहर में की जाएगी पूजा
सेक्टर-15 के रघुनाथ मंदिर के प्रधान श्याम लाल बंसल ने बताया कि इस बार भी हर बार की तरह महाशिवरात्रि पर मंदिर में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में चार पहर की पूजा के साथ भंडारे के साथ दूध और फल की व्यवस्था की जाएगी।


दिल्ली से आए फूलों से होगी सजावट
सेक्टर -21 के प्राचीन शिव मंदिर के कार्यक्रम प्रभारी नीरज पराशर ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिर को सजाने के लिए दिल्ली से भारी संख्या में आए फूलों से भगवान समेत पूरे मंदिर परिसर का श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ रुद्राभिषेक और चार पहर में भगवान की पूजा की जाएगी।



संकीर्तन का आयोजन.
सेक्टर-10 के श्री शिव मंदिर के जनरल सेक्रेटरी राहुल शर्मा ने बताया कि भक्तों के लिए सुबह चार बजे से मंदिर के कपाट खोलने के साथ मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए दूध और फलों की व्यवस्था की गई जाएगी।


रुद्राभिषेक होगा
सेक्टर-9 के प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी आचार्य प्रमोद मिश्रा ने बताया ने बताया कि महाशिवरात्रि पर दूध, शहद, घी, जल से भगवान का रुद्राभिषेक सुबह तीन बजे किया जाएगा। इसके साथ चार पहर भगवान शंकर की पूजा विधि-विधान से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed