फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mahadan: Shri Shiv Kanwar Mahasangh organized a camp in collaboration with Amar Ujala Foundation

महादान : श्री शिव कांवड़ महासंघ ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर

Sun, 02 Jan 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mahadan: Shri Shiv Kanwar Mahasangh organized a camp in collaboration with Amar Ujala Foundation
पंचकूला। नववर्ष के उपलक्ष्य में माता मनसा देवी मंदिर परिसर में रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान शिविर में 128 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। यह शिविर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला एवं महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी व अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला के सहयोग से लगाया गया था। रक्तदान शिविर का उद्घाटन श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सेक्रेटरी शारदा ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वह नववर्ष पर इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लें और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखें। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सुभाष गुप्ता एवं प्रधान राकेश कुमार संगर और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है और रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है।
विज्ञापन

इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के दीपक शर्मा, राजीव शर्मा, दिव्या गुप्ता, सतगुरु, रिषभ नारंग व महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के सदस्य, श्री किन्नर कैलाश सेवा समिति के प्रधान हरविंदर पाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न एवं बैज देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed