फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   loot

बिल्लाह में फार्म हाउस पर परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट

Thu, 01 Aug 2019 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
loot
बिल्लाह गांव में फार्म हाउस पर लूटपाट के बाद मौके पर जानकारी लेते हुए पुलिस। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला/बरवाला। बिल्लाह गांव के पास बने एक फार्म हाउस में काम करने वाले एक परिवार से मंगलवार रात लुटेरों ने पहले तो जमकर मारपीट की और उसके बाद उन्हें रस्सी से बांधकर फार्म हाउस में रहने वाली जगह से गहने और कपड़े लूटकर फरार हो गए। अगली सुबह फार्म हाउस के पास कुछ लोगों ने परिवार को बंधक बनाए देखा तो उन्हें वहां से छुड़वाया और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया और उनके बयानों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित ऐसा परिवार था जो मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था। बिल्लाह गांव का सुखबीर फार्म हाउस की देखरेख करता है। सुखबीर अपनी पत्नी देसो देवी और बेटी मनीषा के साथ वहां रहता है। लुटेरों ने सुखबीर के सिर पर डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया। लुटेरों ने उसकी पत्नी और बेटी से भी मारपीट की। लुटेरों की संख्या 3-4 बताई जा रही है जिन्होंने गहने नहीं देने पर पहले मारपीट की और उसके बाद परिवार को बांधा और फिर लूटपाट करने के बाद फरार हो गए। अगली सुबह लोगों ने बंधक बनाए परिवार को छुड़ाया और फिर पुलिस ने घायलों को पंचकूला सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया।
विज्ञापन

मोबाइल डंप और सीसीटीवी पर टिकी पुलिस जांच
लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच में जुट गईं। खास बात यह है कि पुलिस रात के मोबाइल डंप उठाएगी ताकि लुटेरों का कोई सुराग हाथ लग सके। पुलिस आसपास सीसीटीवी कैमरों की भी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य फार्म हाउस भी लूटा
बिल्लाह में फार्म हाउस पर लूटपाट करने से पहले लुटेरे बस स्टॉप के पास बने एक अन्य फार्म हाउस में लूट की नीयत से गए तो वहां रहने वाले व्यक्ति विष्णु से मारपीट की और वहां से चले गए। उन्होंने फिर बिल्लाह में दूसरे फार्म हाउस पर लूटपाट को अंजाम दिया। वहीं फ्रूट का काम करने वालों की रहने वाली जगह पर ताला होने के कारण लुटेरे वहां घटना को अंजाम नहीं दे पाए और अंत में फिर बिल्लाह में बने फार्म हाउस में मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस हर पहलु की जांच में जुटी है।

कोट
बिल्लाह के फार्म हाउस पर परिवार को बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट की गई। मारपीट में सुखबीर और उसकी पत्नी को चोटें आई हैं। उनका उपचार पंचकूला सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की धड़पकड़ के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
- सुशील कुमार, इंचार्ज पुलिस चौकी रामगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed