{"_id":"6a575b1d03a9c3cee10ad5e3","slug":"leopard-terror-in-morni-enters-house-in-baihlon-village-drags-away-dog-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरनी में तेंदुए की दहशत: गांव बैहलों में घर में घुसकर कुत्ते को उठा ले गया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरनी में तेंदुए की दहशत: गांव बैहलों में घर में घुसकर कुत्ते को उठा ले गया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
Wed, 15 Jul 2026 03:34 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरनी
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरनी
Published by: Nivedita
Updated Wed, 15 Jul 2026 03:34 PM IST
सार
तेंदुआ हरदीप परमार के घर से दो-तीन कुत्तों को उठा ले जा चुका है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के कारण ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
घर में घुसा तेंदुआ
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोरनी खंड के गांव बैहलों में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार रात करीब 11:45 बजे तेंदुआ हरदीप परमार के घर में घुस गया और वहां बंधे कुत्ते को उठाकर ले गया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेंदुआ घर में घुसकर कुत्ते को अपने मुंह में दबाकर ले जा रहा है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों के साथ-साथ गांववासियों में भी भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले भी तेंदुआ हरदीप परमार के घर से दो-तीन कुत्तों को उठा ले जा चुका है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के कारण ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अब आबादी वाले क्षेत्रों और घरों के आसपास तक पहुंच रहा है, जिससे भविष्य में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से विनम्र अपील की है कि तेंदुआ की लगातार बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाएं और इसका कोई स्थायी समाधान किया जाए, ताकि ग्रामीणों को तेंदुए के आतंक से राहत मिल सके और भविष्य में किसी बड़ी घटना को होने से रोका जा सके।