फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Leader of the Opposition will get full time in the House: Sandhwan

सदन में नेता प्रतिपक्ष को पूरा समय मिलेगा : संधवां

Sat, 23 Apr 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Leader of the Opposition will get full time in the House: Sandhwan
पंजाब विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा के साथ बैठ - फोटो : 1
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर स्थित अपने चेंबर में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा से मुलाकात की। स्पीकर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सत्ता पक्ष के साथ-साथ वह विरोधी पक्ष के सदस्यों को भी जनहित के मुद्दे उठाने के लिए निष्पक्ष और उचित मौके प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

इस बैठक के दौरान स्पीकर ने कहा कि लोकतंत्र में विरोधी पक्ष की भूमिका बेहद अहम होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विरोधी पक्ष के नेता और उनकी पार्टी बड़े सार्वजनिक हितों में जनता से संबंधित मुद्दों पर रचनात्मक बहस करवाने और सत्र को सफलतापूर्वक चलाने में समर्थन देगी। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने स्पीकर को भरोसा दिया कि वह सदन को सुचारु ढंग से चलाने के लिए पूर्ण सहयोग देंगे। इस मौके पर विरोधी पक्ष के उपनेता डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और पंजाब विधानसभा के सचिव सुरिंदरपाल सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed