{"_id":"668c8a7a833404104e099b24","slug":"landslide-on-kalka-shimla-railway-line-toy-train-reached-shimla-one-hour-late-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-113663-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालका-शिमला रेलमार्ग पर भू-स्खलन, टॉय ट्रेन एक घंटा देरी से पहुंची शिमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालका-शिमला रेलमार्ग पर भू-स्खलन, टॉय ट्रेन एक घंटा देरी से पहुंची शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका-शिमला रेलमार्ग पर भू-स्खलन होने की वजह कालका से शिमला जाने वाली टॉय ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से शिमला पहुंची। इस कारण हसीन वादियों का सफर करने वाले सैलानियों का मजा किरकिरा हो गया। हिमाचल में हो रही बारिश की वजह तारादेवी ओर शोघी के बीच ट्रैक पर भूस्खलन के चलते सोमवार को मलबा गिर गया।
इसके चलते कालका से सुबह 3:45 बजे निकलने वाली मेल एक्सप्रेस टॉय ट्रेन संख्या 52457 को शोघी में रोकना पड़ा। इसके बाद ट्रैक को साफ करने का काम शुरू किया गया। ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेन को शिमला के लिए रवाना किया गया। ऐसे में ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से शिमला पहुंची। इस दौरान सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ।
विज्ञापन