फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Laksh Rawal selected in Bulgaria Taekwondo World Championship

लक्ष रावल का बुलगरिया ताइक्वांडो वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

Wed, 13 Jul 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Laksh Rawal selected in Bulgaria Taekwondo World Championship
पंचकूला। राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय सेक्टर-20 के सातवीं कक्षा के छात्र लक्ष रावल ने बुलगरिया की राजधानी सोफिया में अगस्त में होने वाली वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। विद्यालय की प्राचार्य रेणु गुप्ता ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी लक्ष रावल 25 जुलाई से 7 अगस्त तक बुलगरिया के सोफिया में होने वाली ताइक्वांडो वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए वह रोजना सेेक्टर-तीन ताऊ देवी लाल स्टेडियम में प्रेक्टिस कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्या ने लक्ष के परिजनों और प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। लक्ष के इस प्रदर्शन ने परिवार, विद्यालय और राज्य का नाम रोशन किया है। लक्ष रावल ने बताया कि अगली चुनौती के लिए वह स्वयं को तैयार कर रहे हैं। इसके लिए वह सेक्टर-तीन ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लक्ष ने विश्वस्त किया है कि वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी वह श्रेष्ठ मेडल जरूर लाएंगे। लक्ष रावल ने बताया कि उन्हें स्कूल की ओर से हमेशा मदद मिली है। स्कूल के टीचर्स और प्रिंसिपल ने उसकी हर जगह जरूरत पड़ने पर मदद की। इस कारण वह इस प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed