फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   lady police offciers, police security system, panchkula police, panchkula crime, panchkula

बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने को पंचकूला पुलिस की नई कवायद

Sat, 04 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
lady police offciers, police security system, panchkula police, panchkula crime, panchkula
बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने को पंचकूला पुलिस की नई कवायद - फोटो : अमर उजाला
अब पंचकूला की महिला पुलिस कर्मी स्कूटी पर होंगी। महिला पुलिस थानों के लिए 42 स्कूटी और कमांडो पुलिस के लिए 25 मोटरसाइकिल खरीदी गईं हैं। महिला पुलिस थानों को और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश के 21 जिलों के थानों में दो-दो स्कूटी भेजी जाएंगी और कमांडो को डेयर डेविल जैसी गतिविधियों के लिए 25 नई मोटरसाइकिल दी गई हैं। शुक्रवार को इन स्कूटी और मोटर साइकिल को अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग हरियाणा रामनिवास ने सेक्टर-5 के थाने में हरी झंडी दिखाई। 
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग हरियाणा रामनिवास ने कहा कि समय से साथ बदल रहे अपराध के तरीकों, अपराध में  आधुनिक तकनीक का प्रयोग, सोशल मीडिया और साइबर अपराधों से जनता को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस को भी तकनीकी रूप से मजबूत रहना होगा।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि महिला पुलिस थानों को और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश के 21 जिलों के थानों में दो-दो स्कूटी भेजी जाएंगी और कमांडो को डेयर डेविल जैसी गतिविधियों के लिए 25 नई मोटरसाइकिल दी गई हैं। अपराधी आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर अपराध कर रहे हैं, ऐसे में पुलिस को भी कंप्यूटर, सोशल मीडिया व साइबर क्राइम की रोकथाम के नए रास्ते खोजने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों को अपडेट व हाईटेक बनाए रखने के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करता रहता है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को मजबूत बनाने के लिए एक्स सर्विस मैन, महिला पुलिस व पुलिस कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है।

इससे पहले पुलिस आयुक्त अंबाला आरसी मिश्रा ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग हरियाणा रामनिवास व पुलिस महानिदेशक डा. केपी सिंह सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि पुलिस को हर प्रकार के अपराध से निपटने में सक्षम बनाया जा रहा है। 

प्रदेश के सभी महिला पुलिस थानों में गियरलैस दो-दो स्कूटी दी जा रही हैं, ताकि महिला कर्मचारियों को महिलाओं से संबंधित अपराधों को रोकने में मदद मिल सके व थाने की मोबिलिटी मजबूत हो।


कार्यक्रम के अंत में पुलिस उपायुक्त अनिल धवन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक डा. केपी सिंह, एडीजीपी प्रशांत अग्रवाल व मोहम्मद अकील, उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल, एडीसी हेमा शर्मा, एसीपी दलीप सिंह भी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed