फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lack of facilities, Morni and Barwala, Ads by students

सुविधाओं के अभाव में मोरनी और बरवाला की छात्राओं ने किया टॉप

Fri, 20 May 2016 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
Lack of facilities, Morni and Barwala, Ads by students
जिले में टॉप करने वाली प्रियंका। - फोटो : अमर उजाला
यह वह गर्ल्स हैं जिनको न तो सुविधाएं मिली न ही ट्यूशन। बावजूद इसके इन लड़कियों ने अपनी-अपनी स्ट्रीम में अव्वल नंबर हासिल कर डाले। बात हो रही है हरियाणा स्कूल एजूकेशन बोर्ड के बारहवीं के रिजल्ट की। जिसमें टॉपर बनीं हैं बरवाला की प्रियंका (साइंस), मोरनी की काजल (कामर्स) और पिंजौर की पूजा (आर्ट्स)। टॉपर्स ने लड़कों को अपने आसपास फटकने तक नहीं दिया। 
विज्ञापन


पंचकूला का रिजल्ट 59 फीसदी रहा, जबकि सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 64.25 फीसदी रहा। इसमें मोरनी का रिजल्ट 59 फीसदी, बरवाला का रिजल्ट 68 फीसदी, पिंजौर का रिजल्ट 69 फीसदी और रायपुररानी का रिजल्ट 52 फीसदी रहा। साइंस में बरवाला की प्रियंका 94.4 ने टॉप किया, जबकि कामर्स में मोरनी (मांधना) की काजल ने 92.2 फीसदी अंक अर्जित किए। आर्ट्स में पिंजौर की सार्थक स्कूल की पूजा ने 89.6 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया।
विज्ञापन

 
टॉप करने वाले बच्चों के स्कूल के अध्यापकों ने बताया कि स्कूल में सीमित सुविधाएं हैं। जिस कारण कई बार स्टूडेंट्स को काफी परेशानी होती रही। मसलन किसी स्कूल में लेक्चरार की कमी तो किसी स्कूल में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी। अध्यापकों के मुताबिक स्कूल का रिजल्ट स्टूडेंट्स को मिलने वाले वातावरण के कारण बेहतर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मैं करूंगा रिजल्ट की समीक्षा
पंचकूला के डीईओ एचएस सैनी ने कहा कि रिजल्ट के कम आने के कारणों की समीक्षा की जाएगी। रायपुररानी का रिजल्ट सबसे कम रहा है और पिंजौर ब्लाक में अच्छी सुविधाएं होने के बावजूद रिजल्ट कम आया है। ऐसी स्थिति में स्कूल प्रमुखों की मीटिंग बुलाई जाएगी और उनके रिजल्ट के खराब होने का कारण पूछा जाएगा। 

कालका में भी बेटियां रहीं अव्वल
कालका में भी बेटियों ने अपना परचम लहराया है। इससे स्कूल के साथ शहरवासियों में भी खुशी की लहर है। सरकारी स्कूल का रिजल्ट 83.47 प्रतिशत रहा है। 12वीं में आर्टस संकाय का रिजल्ट 73.33, कामर्स का 87.9 रहा। जबकि साइंस का रिजल्ट 90 प्रतिशत रहा। आटर्स संकाय की काजल शर्मा 80.27 प्रतिशत, साक्षी 79.8 प्रतिशत तथा मीना ने 75.2 अंक हासिल किए है।

वहीं नान मेडिकल में काम्या ने 83 प्रतिशत, साक्षी 82.4 प्रतिशत तथा लखविंद्र 74.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कामर्स में भारती ने 81.8 प्रतिशत, खुशबू ने 81.2 तथा रोहिानी ने 78.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं आर्य गर्ल्स स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल का परीक्षा परिणाम 96.4 प्रतिशत रहा। आर्टस संकाय का परिणाम 100 प्रतिशत तथा कॉमर्स संकाय का परिणाम 90 प्रतिशत रहा।

आर्या स्कूल में आटर्स संकाय में मीनाक्षी 77.4 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर रही। जबकि गीता कोहली 75.8 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में दूसरे स्थान तथा तान्या 73.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। कॉमर्स में रशमी 87 प्रतिशत, मंजू 77.2 प्रतिशत तथा दिपाली 76.8 प्रतिशत अंक लेकर क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरी स्थान पर रहीं।


बरवाला की छात्रों ने किया नाम रोशन
बरवाला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला की छात्राओं ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल, अभिभावकों व अध्यापिकाओं का नाम रोशन किया है।

स्कूल प्रिंसिपल रेनू बाला ने बताया कि स्कूल की 12वीं कक्षा की विज्ञान संकाय की छात्रा प्रियंका ने 94.4 प्रतिशत अंक लेकर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल की कॉमर्स संकाय की छात्रा रेनु भंडारी ने 91 प्रतिशत अंक लेकर जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान संकाय की छात्रा उर्वशी ने 90 प्रतिशत व रूपाली ने 84 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

कॉमर्स संकाय में स्कूल की छात्रा निधि ने 86 प्रतिशत व शिवानी ने 85 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। स्कूल की कला संकाय की छात्रा अंजलि ने 80 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल का परिणाम 82 प्रतिशत रहा।

लड़कियों ने मारी बाजी
मोरनी। 12वीं कक्षा के परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी है। छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं पूरे मोरनी ब्लॉक के सभी वरिष्ठ मा0 विद्यालयों  का परीक्षा परिणाम 61.81 प्रतिशत रहा।

मोरनी खंड शिक्षा अधिकारी महा सिंह संधू ने बताया कि मोरनी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आर्ट के छात्रों का परिणाम 72 प्रतिशत व साइंस के छात्रों का परिणाम 64 प्रतिशत रहा। मोरनी स्कूल में पूनम देवी ने 83.4 के साथ पहला, हिमा देवी ने  82 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा नीलम ने 81.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। ठंडोग वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की प्रधानाचार्य गीता पाल ने बताया कि स्कूल का परिणाम 48 प्रतिशत रहा।

छात्रा यशु ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, नीलम ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा ब्रिजेश ने 77. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। खंड शिक्षा अधिकरी ने बताया की कोटी स्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 39 प्रतिशत, बालदवाला 25 प्रतिशत, मांधना 68 प्रतिशत तथा टिक्कर 65 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। 


न्यू इंडिया स्मार्ट स्कूल के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणामों में न्यू इंडिया स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 15 के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। स्कूल के सभी बच्चे परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। स्कूल की प्रिंसिपल शारदा गुप्ता ने कहा कि बच्चों ने बड़ी मेहनत की और परिणाम भी अच्छा दिया है।

स्कूल की लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ऑटर्स एवं कॉमर्स में लड़कियों ने बाजी मारी है। स्कूल में कनिका ने 89.2 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉमर्स में टॉप किया है। 500 में से 446 अंक लेकर टॉप किया। रवीना ने 87.6 अंक प्राप्त किये हैं। 438 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं आर्ट्स में सुनाक्षी वर्मा ने 83.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 419 अंक आए हैं। जबकि नरेश कुमारी ने 79.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

संस्कृत माडल स्कूल का भी जलवा
साइंस में संस्कृत मॉडल स्कूल सेक्टर 20 की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रिंसिपल रेनू गुप्ता ने संस्कृत मॉडल स्कूल का साइंस में पास प्रतिशत 96.15 रहा। स्कूल में कंजिल जैन सुपुत्री राजेंद्रा जैन ने 92.4 प्रतिशत  अंक लेकर प्रथम, कीर्ति सुपुत्री राम नारायण ने 85.4 प्रतिशत अंक लेकर  द्वितीय एवं अंजलिका सुपुत्री सुनील वर्मा ने 85.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है। स्कूल के 24 बच्चे प्रथम एवं 7 मैरिट में है। 


जिले में टाप करने वाली प्रियंका ने कहा
‘मुझे तो डाक्टर ही बनना है’। यह कहना है जिले की टॉपर बरवाला गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मेडिकल बैच की स्टूडेंट प्रियंका का। बरवाला ब्लाक के स्कूल में यह पहला मेडिकल बैच था। प्रियंका ने 94.4 फीसदी अंक हासिल कर पंचकूला जिले में टाप किया है।

प्रियंका ने बताया कि वह स्टडी को शौक के साथ करती रहीं और करती रहेंगी। प्रियंका के पिता महेंद्र पाल ने बताया वह बरवाला अनाज मंडी प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने बताया उनके दो बेटे और एक बेटी है। प्रियंका ने कहा कि फिजिक्स के लेक्चरर के चले जाने के कारण उनका टास्क थोड़ा कठिन हो गया था। उसका कारण यह था कि कोई समझाने वाला नहीं था। खैर, बीईओ मैडम द्वारा प्रयास किए जाने के बाद यहां लेक्चरार की नियुक्ति हो गई। वह एक साल मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी करेंगी। 

प्रियंका के मार्क्स 
फिजिक्स-95
कैमिस्ट्री-91
बायोलॉजी-94
अंग्रेजी-97
हिंदी-95


किसी कंपनी की बनूंगी सीईओ
गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और बरवाला की स्टूडेंट रेनू भंडारी ने 90.8 फीसदी अंक हासिल करके जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। रेनू भंडारी के पिता कल्याण सिंह भंडारी एक पोल्ट्री फार्म में मुंशी हैं।

उनकी मां प्रभा भंडारी हाउस वाइफ हैं। रेनू की बड़ी बहन मोनिका भंडारी कामर्स की स्टूडेंट रही हैं और वह भी टॉपर रही हैं। रेनू ने बताया कि बहन ही उनको पढ़ाती भी है। उनकी दूसरी बहन सोनिया भंडारी ने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया है। रेनू ने बताया कि बरवाला के स्कूलो में अध्यापक अच्छे हैं और स्टूडेंट्स भी अच्छे है। रेनू भंडारी ने बताया कि पहले सेमेस्टर में ज्यादा अच्छे अंक नहीं थे। फाइनल में मार्क्स अच्छे रहे। रेनू भंडारी ने बताया कि वह किसी बड़ी कंपनी की सीईओ बनना चाहती हैं। पहले वह ग्रेजुएशन करेंगी और उसके बाद प्रोफेशनल कोर्स करेंगी।

  
फिजिक्स के लेक्चरार के बगैर चला सेशन
बरवाला ब्लाक के स्कूलों में नवंबर तक लेक्चरर थे। इसके बाद लेक्चरर का ट्रांसफर हो गया। फरवरी में नया लेक्चरर मिला। मार्च के पहले सप्ताह में परीक्षा शुरू हो जाती है। संबधित ब्लॉक की बीईओ सुनीता नैन ने एडिशनल डायरेक्टर से संपर्क किया, तब जाकर फरवरी में फिजिक्स के लेक्चरार की एप्वाइंटमेंट हो सकी। इस बार रिजल्ट 83.8 फीसदी रिजल्ट है। जबकि पिछली बार इसी स्कूल से 97.7 फीसदी रिजल्ट रहा था। मेडिकल, नान मेडिकल में टॉपर्स इसी स्कूल के थे। यह स्कूल पिछले चार साल से जिले को टॉपर्स दे रहा है। गांव के बच्चे सिर्फ पढ़ाई से इंज्वाय करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed