{"_id":"5d7ab12a8ebc3e939e46f75b","slug":"kidney-scam-panchkula-news-pkl35045309","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी कांडः एसडीएम ने जारी किए आदेश, पुलिस पीड़िता को लेकर मणिपुर जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी कांडः एसडीएम ने जारी किए आदेश, पुलिस पीड़िता को लेकर मणिपुर जाएगी पुलिस
Fri, 13 Sep 2019 02:48 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के बहाने चंडीगढ़ लाकर एक महिला की किडनी निकालने की साजिश रचने के मामले में पुलिस अब अपनी सुरक्षा में पीड़िता को मणिपुर ले जाने की तैयारी में जुट गई है। वीरवार को एसडीएम नाजुक कुमार ने इस संबंधी आदेश जारी कर दिया है। पुलिस टीम अब पीड़िता को शेल्टर होम से मणिपुर उसके घर तक छोड़ने जाएगी। वहीं पुलिस टीम पीजीआई से जब्त किए कागजात को भी अच्छी तरह से खंगाल रही है।
बीते 30 अगस्त को मणिपुर निवासी एक महिला खुड्डा लाहौरा ब्रिज के पास मिली। महिला पांच दिन से भूखी थी, जिससे उसकी हालत खराब हो गई थी। उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया। साथ ही लोगों ने वुमन एंड चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी। इसके बाद महिला का मेडिकल करवाया गया। महिला ने बताया कि करीब दो माह पहले उसे फ्लाइट के जरिए दो लोग नौकरी दिलवाने का झांसा देकर चंडीगढ़ ले आए थे।
इसके बाद धोखे से उसकी किडनी को एक व्यक्ति में ट्रांसप्लांट करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसकी भनक पीड़ित महिला तक को नहीं लगी। किडनी ट्रांसप्लांट को वैध दिखाने के लिए महिला के फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और फिर महिला की तरफ से एफिडेविट भी तैयार करा दिया गया, जिसमें लिखा था कि वह अपनी मर्जी से किडनी डोनेट कर रही है। इसमें किडनी लेने वाले को पीड़ित महिला का पति बनाया गया।
विज्ञापन
महिला के साथ उसका 5 वर्षीय बेटा भी था। घटना के बाद से मामले की जांच डीएसपी ईस्ट कृष्ण कुमार को सौंपी गई।