फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   kaptan singh solanki, Governor of Haryana in panchkula, Yoga Write a new history: Solanki

योग रचेगा एक नया इतिहास : सोलंकी

Mon, 13 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला Updated Mon, 13 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
kaptan singh solanki, Governor of Haryana in panchkula,  Yoga Write a new history: Solanki
प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि योग से भारत को लंबे अरसे बाद विश्व में एक नई पहचान मिली है। पिछली बार 21 जून को प्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 195 देशों में एक साथ योग दिवस मनाया गया। अबकी बार और ज्यादा संख्या में देश योग दिवस का हिस्सा बनेंगे। चंडीगढ़ में तीस हजार लोग तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करेंगे। साथ ही 180 अन्य स्थानों पर योग के आयोजन होंगे। 
विज्ञापन


राज्यपाल प्रो. सोलंकी रविवार को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करने के बाद योग साधकों, प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरा चंडीगढ़ योगमय हो गया है। मुख्य कार्यक्रम में 30 हजार योग साधक भाग लेंगे, लेकिन पंजीकरण की संख्या के हिसाब चंडीगढ़ में 180 स्थानों पर हरियाणा के सभी जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर के अलावा सभी शैक्षणिक संस्थानों योग कार्यक्रम होगा। इस मौके पर राज्यपाल ने अपने ऐच्छिक कोष से योग का प्रदर्शन करने वाले छोटे प्रतिभागियों को 5-5 हजार रुपये इनाम के रूप में देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश में युवाओं का रुझान कबड्डी, कुश्ती व योग जैसे पारंपरिक खेलों की ओर बढ़ाया है। प्रदेश सरकार ने चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी गांवों में योग व्यायामशालाएं खोलने का निर्णय लिया है। 

मोरनी हिल्स में लगेंगी 25 हजार से ज्यादा औषधीय प्रजातियां
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंचकूला के मोरनी हिल्स में विश्वस्तरीय हर्बल फॉरेस्ट विकसित किया जा रहा है, जहां पर 25 हजार से अधिक औषधीय पौधों की प्रजातियां लगाई जाएंगी और आने वाले समय में यह क्षेत्र ईको-टूरिज्म का प्रमुख केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि योग व आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए सरकार कटिबद्ध है, इसलिए प्रदेश की सभी पीएचसी स्तर तक आयुष विंग खोले जा रहे हैं। 


कार्यक्रम में भेंट किए गए स्मृति चिह्न
कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मेयर उपेंद्र कौर आहलुवालिया, पूर्व लोकायुक्त प्रीतमपाल, मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा, बख्शीश सिंह विर्क व सीमा त्रिखा, विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक लतिका शर्मा, विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, मुख्य सचिव डीएस ढेसी, अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्रा, सुनील गुलाटी, पुलिस आयुक्त आरसी मिश्रा, आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार, उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल, पुलिस उपायुक्त अनिल धवन व जिला प्रशासन के अधिकारी, पतंजलि के मुख्य केंद्रीय प्रभारी डॉ. जयदीप आर्य, मंडल प्रभारी प्रेम आहूजा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, श्यामलाल बंसल, संजय आहूजा भी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed