फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   kalka-shirdi express will start from may

कालका-शिरडी एक्सप्रेस मई से

Sat, 20 Apr 2013 02:02 PM IST
मोहाली/ब्यूरो
मोहाली/ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
kalka-shirdi express will start from may

ट्राइसिटी के लोग अब आसानी से शिरडी के साईं बाबा के दर्शन कर सकेंगे। शुक्रवार को रेलमंत्री द्वारा घोषणा कि गई की कालका-शिरडी के बीच नई ट्रेन मई में शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रेलमंत्री पवन बंसल ने अपने पहले रेल बजट में कालका-चंडीगढ़-शिरडी के लिए नई ट्रेन चलाने की घोषणा की थी।

बंसल शुक्रवार को चंडीगढ़-लुधियाना के बीच नए ट्रैक के उद्घाटन के बाद चंडीगढ़-अमृतसर सुपरफास्ट ट्रेन से मोहाली स्टेशन पहुंचे थे।

इस दौरान विधायक बलबीर सिद्धू की अगुवाई में शहर की तमाम संस्थाओं ने सुपरफास्ट का स्टॉपेज दिए जाने के लिए बंसल का सम्मान किया। इस मौके पर रेलवे के आला अधिकारी समेत करीब आठ-नौ सौ लोग जुटे थे।
विज्ञापन


बंसल ने कहा कि चंडीगढ़-अमृतसर सुपरफास्ट के मोहाली स्टॉपेज से न सिर्फ यहां के बल्कि चंडीगढ़ के साउथ सेक्टर के लोगों को भी फायदा होगा। यह ट्रेन उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रात को अमृतसर जाकर सुबह लौट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पंजाब के लोगों को काम के लिए चंडीगढ़ आना पड़ता है। इनके लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस भी जल्द चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि रेल बजट में ऐलान की गई दो अन्य महत्वपूर्ण ट्रेन आनंदपुर साहिब-नांदेड़ साहिब और कालका-कटरा एक्सप्रेस भी बहुत जल्द शुरू कर दी जाएंगी।


ये सारी ट्रेन शुरू होने के बाद मोहाली स्टेशन का ट्रेन रूट पर अहम स्थान हो जाएगा। बंसल ने कहा कि कालका-कटरा ट्रेन शुरू होने के साथ रेलवे यह भी व्यवस्था कर रहा है कि कालका में ट्रेन के टिकट के साथ ही लोगों को माता वैष्णो देवी के दर्शनों की पर्ची मिल सके।

सभी सवारियों का किराया देंगे सिद्धू
विधायक बलबीर सिद्धू ने ऐलान किया है कि जिस दिन चंडीगढ़-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुरू होगी, वह मोहाली स्टेशन पर उसका जोरदार स्वागत करेंगे।

पहले दिन मोहाली के सभी यात्रियों को वह अपने खर्च पर अमृतसर लेकर जाएंगे, ताकि मोहाली की संगत दरबार साहिब और दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेक सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed