{"_id":"62ae2f963c34bf0cb638bfea","slug":"kalka-municipal-council-elections-97-polling-stations-of-31-wards-will-be-elected-today-pkl-office-news-pkl454065412","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका नगर परिषद के 31 वार्डों के लिए आज होगा मतदान : जिला निर्वाचन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका नगर परिषद के 31 वार्डों के लिए आज होगा मतदान : जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
पंचकूला। कालका नगर परिषद के 31 वार्डों के लिए रविवार 19 जून को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगी। मतदाता सायं 6 बजे तक संबंधित पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान कर सकते हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने बताया कि कालका नगर परिषद में कुल 87 हजार 617 मतदाता हैं, जिनमें 45 हजार 431 पुरुष, 42 हजार 180 महिलाएं और 6 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद कालका आम चुनाव-2022 के 31 वार्डों के लिए 49 पोलिंग स्थानों पर कुल 97 पोलिंग बूथ स्थापित हैं।
उन्होंने बताया कि रविवार को होने वाले नगर परिषद कालका के लिए आज पोलिंग पार्टियों की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। उसके बाद अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव को पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए पोलिंग बूथों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा पोलिंग बूथ के हिसाब से 10-10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि पोलिंग स्टेशनों पर मास्क, सैनिटाइजर और छतरी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दिव्यांगजनों को पोलिंग स्टेशनों तक लाने-लेजाने के लिए प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने कालका नगर परिषद के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कल 19 जून को अपने मत का प्रयोग करने अवश्य जाएं।
97 मतदान व अन्य स्थानों पर तैनात होंगे 760 पुलिसकर्मी
पंचकूला। नगर परिषद चुनाव को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। चुनाव के लिए बनाए 97 मतदान केंद्रों और अन्य स्थानों पर 760 पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। चुनाव को लेकर कुल 10 पेट्रोलिंग पार्टी को तैनात किया गया है। वहीं पुलिस कमिश्नर डॉ. हनीफ कुरैशी ने कई मतदान केंद्रों का दौरा कर पुलिस को निर्देश दिया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होने चाहिए।
विज्ञापन
पुलिस को 17 संवेदनशील और 28 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर असलहा सहित तैनात किया गया है। वहीं स्ट्रांग रूम पर थ्री लेयर में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर डॉ. हनीफ कुरैशी ने सभी पुलिस अधिकारियों को चुनाव को लेकर विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो । नगर परिषद चुनाव को लेकर शनिवार को एसीपी कालका मुकेश कुमार, एसीपी किशोरी लाल और एसीपी ट्रैफिक राजकुमार रंगा द्वारा गवर्नमेंट कॉलेज में मतदान केंद्रों, पेट्रोलिंग पार्टी और स्ट्रांग रूम पर तैनात सभी पुलिस फोर्स को इकट्ठा करके चुनाव मतदान के दौरान ड्यूटी के प्रति सभी पुलिस कर्मचारी को जानकारी दी गई ।
ठेका खुला मिला तो रहगी सख्त कार्रवाई
उन्होंने कहा कि मतदान वाले दिन तक जिले में विशेष निगरानी रखी जाएगी। दूसरे राज्यों एवं जिलों से आने वाले वाहनों की विशेष चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा कालका, पिंजौर में लगाए छह अतिरिक्त नाकों द्वारा सख्त निगरानी की जाएगी। संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा एसीपी ने कहा कि चुनाव के दौरान कोई ठेका खुला पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर डॉ. हनीफ कुरैशी ने नगर परिषद चुनावों को लेकर मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मतदान के लिए किसी पक्ष द्वारा दबाव बनाने या किसी पार्टी की ओर से प्रलोभन देने की सूचना लोग पुलिस को दें। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा । चुनाव में असामाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार शरारत पाई जानें पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।